Popular Hindi Science Books in Hindi

चूंकि हिन्दी के प्रकाशन क्षेत्र में प्रचार-प्रसार को उतनी अहमियत नहीं दी जाती है, इसलिए होता यह है कि ये पुस्तकें प्रकाशन के बावजूद अचर्चित रह जाती हैं और जरूरतमंद पाठकगण इनका फायदा नहीं उठा पाते हैं। इसी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए 'साइंटिफिक वर्ल्ड' ने 2009 में अपने मंच से विज्ञान विषय पुस्तकों की परिचयात्मक समीक्षा प्रकाशित करने का निर्णय लिया था। हमें खुशी है कि इस प्रयास को न सिर्फ पाठकों वरन प्रकाशकों ने भी पसंद किया और अपने संस्थान की सद्य प्रकाशित विज्ञान पुस्तकों को समीक्षार्थ भेजकर इस मुहिम को बल प्रदान किया।
चुंकि 'साइंटिफिक वर्ल्ड' ये समीक्षाएं अलग-अलग समय पर प्रकाशित होती रही हैं, इसलिए सामान्य पाठकों के लिए इन सभी पुस्तकों तक पहुंच पाना सम्भव नहीं हो पाता है। 'साइंटिफिक वर्ल्ड' के सहयोगी प्रकाशन 'साइंस ब्लागर्स असोसिएशन' पर प्रकाशित वैज्ञानिकों की जीवनी से सम्बंधित पोस्टों की सूची से सम्बंधित एक अलग पृष्ठ बनाने के बाद यह देखने में आया है कि उससे पाठकों को काफी सुविधा हुई और वे अपेक्षित सामग्री पर आसानी से पहुंच रहे हैं। इस अनुभव को देखते हुए 'साइंटिफिक वर्ल्ड' में अब तक प्रकाशित समस्त विज्ञान पुस्तकों की सूची यहां प्रकाशित की जा रही है (जिसे समय-समय पर अपडेट भी किया जाता रहेगा)।
आशा है यह सूची पाठकों के लिए उपयोगी साबित होगी और वे इससे अपनी पसंद की पुस्तकों को आसानी से खोज सकेंगे और उसका अध्ययन कर सकेंगे।
01. आधुनिक हवाई अड्डे (बिमल कुमार श्रीवास्तव), विज्ञान प्रसार, नोएडा
02. विज्ञान कैलेंडर (कृष्ण कुमार मिश्र), विज्ञान प्रसार, नोएडा
03. समाधान : चमत्कारों की असलियत (डॉ. दिनेश मिश्र), जागृति प्रकाशन, छत्तीसगढ़
04. भारत के पक्षी (सालिम अली, अनुवादक: गायत्री उगरा), बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी, मुम्बई
05. ऊर्जा: कुछ नए प्रयोग (विनीता सिंघल), नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली
06. भारत के महान वैज्ञानिक (डॉ. ज़ाकिर अली रजनीश), उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ
07. जल संरक्षण (डॉ. डी.डी. ओझा), आईसेक्ट, भोपाल
08. नैनो टेक्नोलॉजी (डॉ. पी.के. मुखर्जी), प्रकाशक: आईसेक्ट, भोपाल
09. दूरसंचार ( संतोष शुक्ला), आईसेक्ट, भोपाल
10. डीएनए की महागाथा (बिमान बसु, अनुवाद: डॉ. रमेश दत्त शर्मा), विज्ञान प्रसार, नोएडा
11. जैव विविधता संरक्षण (मनीष मोहन गोरे), आईसेक्ट, भोपाल
12. भौतिकी की विकास यात्रा, (डॉ. कपूरमल जैन), आईसेक्ट, भोपाल
13. भारत का अन्तरिक्ष कार्यक्रम (काली शंकर, राकेश शुक्ला), आईसेक्ट, भोपाल
14. खनिज और मानव (डॉ . विजय कुमार उपाध्याय), आईसेक्ट, भोपाल
15. घर-घर में विज्ञान ( डॉ. कपूरमल जैन), आईसेक्ट, भोपाल
16. भूमि संरक्षण (डॉ. दिनेश मणि), आईसेक्ट, भोपाल
17. ग्रेगर मेंडल ( विनोद कुमार मिश्र), विज्ञान प्रसार , नोएडा
18. ब्रह्माण्ड सुंदरी हमारी पृथ्वी ( प्रो. अजित राम वर्मा), विज्ञान प्रसार , नोएडा
19. गिलास के कुछ और खेल (प्रताप मल देवपुरा), विज्ञान प्रसार, नोएडा
20. साँप (सुकन्या दत्ता, अनुवाद- वसीम हादी), विज्ञान प्रसार, नोएडा
21. महानगर (टी. वी. जयन, अनुवाद- वसीम हादी), विज्ञान प्रसार, नोएडा
22. देखा परखा सच (डा. हरिकृष्ण देवसरे), एन.सी.एस.टी.सी., नई दिल्ली
23. धरती का आक्रोश-भूकम्प, ज्वालामुखी एवं सुनामी (सुबोध महंती), विज्ञान प्रसार, नोएडा
24. हम नन्हें विज्ञानी हैं (डा. मधु पंत), विज्ञान प्रसार, नोएडा
25. पृथ्वी ग्रहः एक झरोखा (बिमान बसु, अनुवाद- अभय एस.डी. राजपूत), विज्ञान प्रसार, नोएडा
26. मैंग्रोव-ज्वारीय वन (डा. आर. पनिरसिलवम, अनुवाद- हेमंत पंत), विज्ञान प्रसार, नोएडा
27. हमारे राज्य पुष्प (अमित कुमार), वत्सल प्रकाशन, बीकानेर
28. हमारे राज्य वृक्ष (अमित कुमार), वत्सल प्रकाशन, बीकानेर
29. पर्वतों पर संकट (हसन जावेद खान, अनुवाद- एस.एन. शर्मा), विज्ञान प्रसार, नोएडा
30. हमारे राज्य पक्षी (अमित कुमार), वत्सल प्रकाशन, बीकानेर
31. हमारे राज्य पशु (अमित कुमार), वत्सल प्रकाशन, बीकानेर
32. धरा पर जीवन ( सुकन्या दत्ता, अनुवाद- हेमंत पंत), विज्ञान प्रसार, नोएडा
33. गर्माती धरती और स्वास्थ्य ( आलोक मुखर्जी), विज्ञान प्रसार, नोएडा
34. रेगिस्तान: पृथ्वी के शुष्क क्षेत्र ( सुबोध महंती, अनुवाद- एस.एन. शर्मा), विज्ञान प्रसार, नोएडा
35. मेरा दोस्त मिस्टर लीकी ( जे.बी.एस. हाल्डेन, अनुवाद- अमिताभ पाण्डेय), विज्ञान प्रसार, नोएडा
36. पर्यावरण और आत्म निर्भरता ( योना फ्रेडमां और एडा शॉर, अनुवाद - सुबोध महंती, हरिकृष्ण देवसरे), विज्ञान प्रसार, नोएडा
37. प्रकृति की प्रयोगशाला ( निखिल मोहन पटनाइक एवं पुष्पश्री पटनाइक), विज्ञान प्रसार, नोएडा
38. न्यूट्रिनो की दुनिया (डॉ. कपूरमल जैन), आईसेक्ट, भोपाल
39. हमारे दैनिक जीवन में अन्तरिक्ष (काली शंकर, राकेश शुक्ला), आईसेक्ट, भोपाल
विज्ञान कथा विषयक पुस्तकें
1. कुंभ के मेले में मंगलवासी (डॉ. अरविंद मिश्र), नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली2. टिंकू उस्ताद (इन्दु भूषण मित्तल), विज्ञान प्रसार, नोएडा
3. समय के पार (ज़ाकिर अली रजनीश), प्रकाशन विभाग, सू. एवं प्र. मंत्रालय, भारत सरकार
4. बुलबुलों की गिनती (डॉ. यतीश अग्रवाल, डॉ. रेखा अग्रवाल), नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली
5. उनकी नजर है हम पर (डा. अरूणा कपूर ), हिन्द युग्म, नई दिल्ली
6. राहुल की मंगल यात्रा (डॉ. अरविंद मिश्र), आयुष पब्लिकेशंस, जयपुर
7. कृष्ण विवर और अन्य विज्ञान कथाएं (जयंत विष्णु नार्लीकर), विज्ञान प्रसार, नोएडा
अंग्रेजी में प्रकाशित विज्ञान पुस्तकें
1. Chinu Visits Microworld (Yashwant R. Waghmare), Vigyan Prasar, Noida2. Dinosaurs: Myth and Facts (Umesh Bihari Mathur), Vigyan Prasar, Noida
3. Sexercises (Edward O'Reilly), Pocket Books
4. The Sun (J.M. Desai, N.M. Ashok & H.S. Shah), Vigyan Prasar, Noida
keywords: hindi science books, science hindi book, science hindi gk, science hindi quiz, science in hindi language, science in hindi books, science in hindi books, science books in hindi free download, hindi science gk
श्लाघनीय
जवाब देंहटाएं