ए पी जे अब्दुल कलाम जीवन परिचय - APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

SHARE:

ए पी जे अब्दुल कलाम जीवन परिचय - APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

APJ Abdul Kalam in Hindiआज हम आपके लिए ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय APJ Abdul Kalam in Hindi लेकर आए हैं। चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम Abdul Kalam का पूरा नाम डॉ. अवुल पकिर जैनुल आब्दीन अब्दुल कलाम था। वे भारत के ऐसे पहले वैज्ञानिक हैं, जो देश के राष्ट्रपति (11वें राष्ट्रपति के रूप में) के पद पर भी आसीन हुए। वे देश के ऐसे तीसरे राष्ट्र्पति (अन्य दो राष्ट्रपति हैं सर्वपल्लीन राधाकृष्णन और डॉ. जा़किर हुसैन) भी हैं, जिन्हें राष्ट्रपति बनने से पूर्व देश के सर्वोच्च‍ सम्मा्न ‘भारत रत्न’ से सम्मा‍नित किया गया। इसके साथ ही साथ वे देश के इकलौते राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने आजन्म अविवाहित रहकर देश सेवा का व्रत लिया है। आइये जानते हैं APJ Abdul Kalam Biography in Hindi :

अब्दुल कलाम का जन्म : APJ Abdul Kalam Birthday

अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तामिलनाडु के रामेश्वरम कस्बे के एक मध्‍यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता जैनुल आब्दीन नाविक थे। वे पाँच वक्त के नमाजी थे और दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। कलाम की माता का नाम आशियम्मा था। वे एक धर्मपरायण और दयालु महिला थीं। सात भाई-बहनों वाले पविवार में कलाम सबसे छोटे थे, इसलिए उन्हें अपने माता-पिता का विशेष दुलार मिला।

पाँच वर्ष की अवस्था में रामेश्वमरम के प्राथमिक स्कूल में कलाम की शिक्षा का प्रारम्भ हुआ। उनकी प्रतिभा को देखकर उनके शिक्षक बहुत प्रभावित हुए और उनपर विशेष स्नेह रखने लगे। एक बार बुखार आ जाने के कारण कलाम स्कूल नहीं जा सके। यह देखकर उनके शिक्षक मुत्थुश जी काफी चिंतित हो गये और वे स्कूल समाप्त होने के बाद उनके घर जा पहुँचे। उन्होंने कलाम के स्कूल न जाने का कारण पूछा और कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे नि:संकोच कह सकते हैं।

अब्दुल कलाम का जीवन परिचय : APJ Abdul Kalam in Hindi

यह ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवन परिचय ( APJ Abdul Kalam Biography in Hindi) का प्रारम्भिक भाग है। कलाम का बचपन बड़ा संघर्ष पूर्ण रहा। वे प्रतिदिन सुबह चार बजे उठ कर गणित का ट्यूशन पढ़ने जाया करते थे। वहाँ से 5 बजे लौटने के बाद वे अपने पिता के साथ नमाज पढ़ते, फिर घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित धनुषकोड़ी रेलवे स्टेशन से अखबार लाते और पैदल घूम-घूम कर बेचते। 8 बजे तक वे अखबार बेच कर घर लौट आते। उसके बाद तैयार होकर वे स्कूल चले जाते। स्कूल से लौटने के बाद शाम को वे अखबार के पैसों की वसूली के लिए निकल जाते।



कलाम की लगन और मेहनत के कारण उनकी माँ भोजन के मामले में उनका विशेष ध्यान रखती थीं। दक्षिण में चावल की पैदावार अधिक होने के कारण वहाँ रोटियाँ कम खाई जाती हैं। लेकिन इसके बावजूद कलाम को रोटियों से विशेष लगाव था। इसलिए उनकी माँ उन्हें प्रतिदिन खाने में दो रोटियाँ अवश्य दिया करती थीं। एक बार उनके घर में खाने में गिनी-चुनीं रोटियाँ ही थीं। यह देखकर माँ ने अपने हिस्से की रोटी कलाम को दे दी। उनके बड़े भाई ने कलाम को धीरे से यह बात बता दी। इससे कलाम अभिभूत हो उठे और दौड़ कर माँ से लिपट गये।

abdul kalam family photos
Abdul Kalam Family Photos

अब्दुल कलाम की शिक्षा दीक्षा Abdul Kalam Education

प्राइमरी स्कूल के बाद कलाम ने श्वार्ट्ज हाईस्कूल, रामनाथपुरम में प्रवेश लिया। वहाँ की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने 1950 में सेंट जोसेफ कॉलेज, त्रिची में प्रवेश लिया। वहाँ से उन्होंने भौतिकी और गणित विषयों के साथ बी.एस-सी. की डिग्री प्राप्त की। अपने अध्यापकों की सलाह पर उन्होंने स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए मद्रास इंस्टीयट्यूट ऑफ टेक्ना्लॉजी (एम.आई.टी.), चेन्नई का रूख किया। वहाँ पर उन्होंने अपने सपनों को आकार देने के लिए एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग का चयन किया।

कलाम के जीवन का स्वर्णिम सफर : APJ Abdul Kalam Biography in Hindi

अब हम ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवन परिचय APJ Abdul Kalam in Hindi के दूसरे हिस्से में चलते हैं। डॉ. कलाम की हार्दिक इच्छा थी कि वे वायु सेना में भर्ती हों तथा देश की सेवा करें। किन्तु इस इच्छा के पूरी न हो पाने पर उन्होंने बे-मन से रक्षा मंत्रालय के तकनीकी विकास एवं उत्पाद DTD & P (Air) का चुनाव किया। वहाँ पर उन्होंने 1958 में तकनीकी केन्द्र (सिविल विमानन) में वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक का कार्यभार संभाला। उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर वहाँ पहले ही साल में एक पराध्वनिक लक्ष्यभेदी विमान की डिजाइन तैयार करके अपने स्वर्णिम सफर की शुरूआत की।

डॉ. कलाम के जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया, जब वे 1962 में 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (Indian Space Research Organisation-ISRO) से जुड़े। यहाँ पर उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने अपने निर्देशन में उन्न(त संयोजित पदार्थों का विकास आरम्भ किया। उन्होंने त्रिवेंद्रम में स्पेस साइंस एण्ड टेक्नो‍लॉजी सेंटर (एस.एस.टी.सी.) में ‘फाइबर रिइनफोर्स्ड प्लास्टिक’ डिवीजन (Fibre Reinforced Plastics -FRP) की स्थापना की। इसके साथ ही साथ उन्होंने यहाँ पर आम आदमी से लेकर सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरूआत की।

ए पी जे अब्दुल कलाम की उपलब्धियां : APJ Abdul Kalam Inventions

उन्हीं दिनों इसरो में स्वदेशी क्षमता विकसित करने के उद्देश्य‍ से ‘उपग्रह प्रक्षेपण यान कार्यक्रम’ (Satellite Launching Vehicle-3) की शुरूआत हुई। कलाम की योग्यताओं को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें इस योजना का प्रोजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य था उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थायपित करने के लिए एक भरोसेमंद प्रणाली का विकास एवं संचालन। कलाम ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के बल पर इस योजना को भलीभाँति अंजाम तक पहुँचाया तथा जुलाई 1980 में ‘रोहिणी’ उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के निकट स्थापित करके भारत को ‘अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब’ के सदस्य के रूप में स्थापित कर दिया।

डॉ0 कलाम ने भारत को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्‍य से रक्षामंत्री के तत्कालीन वैज्ञानिक सलाहकार डॉ0 वी.एस. अरूणाचलम के मार्गदर्शन में ‘इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम’ (Integrated Guided Missile Development Programme-IGMDP) की शुरूआत की।



यह समय डा कलाम के जीवन का महत्वपूर्ण भाग ( APJ Abdul Kalam in Hindi ) था। इस योजना के अंतर्गत ‘त्रिशूल’ (नीची उड़ान भरने वाले हेलाकॉप्ट रों, विमानों तथा विमानभेदी मिसाइलों को निशाना बनाने में सक्षम), ‘पृथ्वी’ (जमीन से जमीन पर मार करने वाली, 150 किमी0 तक अचूक निशाना लगाने वाली हल्कीं मिसाइल), ‘आकाश’ (15 सेकंड में 25 किमी तक जमीन से हवा में मार करने वाली यह सुपरसोनिक मिसाइल एक साथ चार लक्ष्यों पर वार करने में सक्षम), ‘नाग’ (हवा से जमीन पर अचूक मार करने वाली टैंक भेदी मिसाइल), ‘अग्नि’ (बेहद उच्च तापमान पर भी ‘कूल’ रहने वाली 5000 किमी0 तक मार करने वाली मिसाइल) एवं ‘ब्रह्मोस’ (रूस से साथ संयुक्त् रूप से विकसित मिसाइल, ध्व़नि से भी तेज चलने तथा धरती, आसमान और समुद्र में मार करने में सक्षम) मिसाइलें विकसित हुईं।

इन मिसाइलों के सफल प्रेक्षण ने भारत को उन देशों की कतार में ला खड़ा किया, जो उन्नत प्रौद्योगिकी व शस्त्र प्रणाली से सम्पन्न हैं। रक्षा क्षेत्र में विकास की यह गति इसी प्रकार बनी रहे, इसके लिए डॉ0 कलाम ने डिपार्टमेन्ट ऑफ डिफेंस रिसर्च एण्डर डेवलपमेन्टं ऑर्गेनाइजेशन अर्थात डी.आर.डी.ओ. (Defence Research and Development Organisation-DRDO) का विस्तार करते हुए आर.सी.आई. नामक एक उन्नत अनुसंधान केन्द्र की स्थापना भी की।

डॉ0 कलाम ने जुलाई 1992 से दिसम्बर 1999 तक रक्षा मंत्री के विज्ञान सलाहकार तथा डी.आर.डी.ओ. के सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। उन्होंने भारत को ‘सुपर पॉवर’ बनाने के लिए 11 मई और 13 मई 1998 को सफल परमाणु परीक्षण किया। इस प्रकार भारत ने परमाणु हथियार के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की।

Abdul Kalam Pencil Drawing
डॉ0 कलाम नवम्बर 1999 में भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार रहे। इस दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया। उन्होंने भारत के विकास स्तर को विज्ञान के क्षेत्र में अत्याधुनिक करने के लिए एक विशिष्ट सोच प्रदान की तथा अनेक वैज्ञानिक प्रणालियों तथा रणनीतियों को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवम्बर 2001 में प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार का पद छोड़ने के बाद उन्होंने अन्ना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। उन्होंने अपनी सोच को अमल में लाने के लिए इस देश के बच्चों और युवाओं को जागरूक करने का बीड़ा लिया। इस हेतु उन्होंने निश्चय किया कि वे एक लाख विद्यार्थियों से मिलेंगे और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे।

डॉ0 कलाम अपने जीवन के सर्वोच्च शिखर  APJ Abdul Kalam in Hindi ) पर पहुंचते हुए( 25 जुलाई 2002 को भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए। वे 25 जुलाई 2007 तक इस पद पर रहे। वह अपने देश भारत को एक विकसित एवं महाशक्तिशाली राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। उनके पास देश को इस स्थान तक ले जाने के लिए एक स्पष्ट और प्रभावी कार्य योजना है। उनकी पुस्तक 'इण्डिया 2020' में उनका देश के विकास का समग्र दृष्टिकोण देखा जा सकता है। वे अपनी इस संकल्पना को उद्घाटित करते हुए कहते हैं कि इसके लिए भारत को कृषि एवं खाद्य प्रसंस्ककरण, ऊर्जा, शिक्षा व स्वास्‍थ्‍य, सूचना प्रौद्योगिकी, परमाणु, अंतरिक्ष और रक्षा प्रौद्योगिकी के विकास पर ध्यान देना होगा।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुस्‍तकें : APJ Abdul Kalam Books in Hindi

डॉ. अब्दुल कलाम भारतीय इतिहास के ऐसे पुरूष हैं, जिनसे लाखों लोग प्रेरणा ग्रहण करते हैं। अरूण तिवारी लिखित उनकी जीवनी 'विंग्स ऑफ़ फायर' (Wings of Fire) भारतीय युवाओं और बच्‍चों के बीच बेहद लोकप्रिय है। उनकी लिखी पुस्तकों में 'गाइडिंग सोल्स: डायलॉग्स ऑन द पर्पज ऑफ़ लाइफ' (Guiding Souls Dialogues on the Purpose of life) एक गम्‍भीर कृति है, जिसके सह लेखक अरूण के. तिवारी हैं। इसमें उन्‍होंने अपने आत्मिक विचारों को प्रकट किया है।


इनके अतिरिक्त उनकी अन्य चर्चित पुस्तकें हैं- ‘इग्नाइटेड माइंडस: अनलीशिंग दा पॉवर विदीन इंडिया’ (Ignited Minds:Unleashing The Power Within India), ‘एनविजनिंग अन एमपावर्ड नेशन: टेक्नोलॉजी फॉर सोसायटल ट्रांसफारमेशन’ (Envisioning an Empowered Nation: Technology for Societal Transformation), ‘डेवलपमेंट्स इन फ्ल्यूड मैकेनिक्सि एण्ड स्पेस टेक्नालॉजी’ (Developments in Fluid Mechanics and Space Technology), सह लेखक- आर. नरसिम्हा‍, ‘2020: ए विज़न फॉर दा न्यू मिलेनियम’ (2020- A Vision for the New Millennium) सह लेखक- वाई.एस. राजन, ‘इनविज़निंग ऐन इम्पॉएवर्ड नेशन: टेक्नोमलॅजी फॉर सोसाइटल ट्राँसफॉरमेशन’ (Envisioning an Empowered Nation: Technology for Societal Transformation) सह लेखक- ए. सिवाथनु पिल्ललई।

डॉ. कलाम ने तमिल भाषा में कविताएँ भी लिखी हैं, जो अनेक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। उनकी कविताओं का एक संग्रह ‘दा लाइफ ट्री’ (The Life Tree) के नाम से अंग्रेजी में भी प्रकाशित हुआ है।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को प्राप्त पुरस्कार APJ Abdul Kalam Awards

डॉ0 कलाम की विद्वता एवं योग्यता को दृष्टिगत रखते हुए सम्मान स्वरूप उन्हें अन्ना यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, कल्याणी विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय, जादवपुर विश्‍वविद्यालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, मैसूर विश्वविद्यालय, रूड़की विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, मद्रास विश्वविद्यालय, आंध्र विश्वविद्यालय, भारतीदासन छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय, कामराज मदुरै विश्वविद्यालय, राजीव गाँधी प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय, आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी; मुम्बई, आई.आई.टी. कानपुर, बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, इंडियन स्कूल ऑफ साइंस, सयाजीराव यूनिवर्सिटी औफ बड़ौदा, मनीपाल एकेडमी ऑफ हॉयर एजुकेशन, विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की मानद उपाधियाँ प्रदान की।

इसके अतिरिक्त् जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने उन्हें ‘पी-एच0डी0’ (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) तथा विश्वभारती शान्ति निकेतन और डॉ0 बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद ने उन्हें ‘डी0लिट0’ (डॉक्टर ऑफ लिटरेचर) की मानद उपाधियाँ प्रदान कीं।

इनके साथ ही साथ वे इण्डियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग, इण्डियन एकेडमी ऑफ साइंसेज, बंगलुरू, नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली के सम्मानित सदस्य, एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एण्ड् टेलीकम्‍यूनिकेशन इंजीनियर्स के मानद सदस्य, इजीनियरिंग स्टॉफ कॉलेज ऑफ इण्डिया के प्रोफेसर तथा इसरो के विशेष प्रोफेसर भी रहे।

डॉ0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवन परिचय ( APJ Abdul Kalam in Hindi ) किसी रोचक उपन्यास के महानायक की तरह रही है। उनके द्वारा किये गये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास के कारण उन्हें विभिन्न संस्थाओं ने अनेकानेक पुरस्कारों/ सम्मानों से नवाजा है। उनको मिले पुरस्कार/ सम्मान निम्नानुसार हैं:

नेशनल डिजाइन एवार्ड-1980 (इंस्टीटयूशन ऑफ इंजीनियर्स, भारत),

डॉ0 बिरेन रॉय स्पे्स अवार्ड-1986 (एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इण्डिया),

ओम प्रकाश भसीन पुरस्कायर,

राष्ट्रीय नेहरू पुरस्कार-1990 (मध्य‍ प्रदेश सरकार),

आर्यभट्ट पुरस्कार-1994 (एस्ट्रोपनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया),

प्रो. वाई. नयूडम्मा (मेमोरियल गोल्ड मेडल-1996 (आंध्र प्रदेश एकेडमी ऑफ साइंसेज),

जी.एम. मोदी पुरस्कार-1996,

एच.के. फिरोदिया पुरस्कार-1996, वीर सावरकर पुरस्कार-1998 आदि।


उन्हें राष्ट्रीय एकता के लिए इन्दिरा गाँधी पुरस्कार (1997) भी प्रदान किया गया। इसके अलावा भारत सरकार ने उन्हें क्रमश: पद्म भूषण (1981), पद्म विभूषण (1990) एवं ‘भारत रत्न’ सम्मान (1997) से भी विभूषित किया गया।

अब्दुल कलाम का निधन - APJ Abdul Kalam Death Date

सादा जीवन जीवन जीने वाले तथा उच्‍च विचार ( Abdul Kalam Thoughts in Hindi ) धारण करने वाले डॉ कलाम ने 27  जूलाई, 2015 को  अपने जीवन की आख़िरी  सांस  ली। वे अपनी उन्‍नत प्रतिभा के कारण सभी धर्म, जाति एवं सम्‍प्रदायों की नजर में महान आदर्श के रूप में स्‍वीकार्य रहे हैं। भारत की वर्तमान पी‍ढ़ी ही नहीं अपितु आने वाली अनेक नस्‍लें उनके महान व्‍यक्तित्‍व ( APJ Abdul Kalam in Hindi ) से प्रेरणा ग्रहण करती रहेंगी। उनके सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय Uttar Pradesh Technical University का नाम बदलकर APJ Abdul Kalam Technical University रखा है जिसे बोलचाल की भाषा में APJ Abdul Kalam Technological University भी कहा जाता है। ('भारत के महान वैज्ञानिक' पुस्‍तक के अंश, अन्‍यत्र उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित)

दोस्तो, अगर आपको ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवन परिचय APJ Abdul Kalam Biography in Hindi पसंद आए तो इसे फेसबुक और टिवटर पर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

Keywords: APJ Abdul Kalam in Hindi, Abdul Kalam in in Hindi, APJ Abdul Kalam Biography in Hindi, about abdul kalam in hindi, apj abdul kalam essay in hindi, apj abdul kalam books in hindi, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवन परिचय, एपीजे अब्दुल कलाम निबंध, अब्दुल कलाम का जीवन परिचय, एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी

COMMENTS

BLOGGER: 53
  1. बहुत अच्छी और प्रेरक जानकारी दी आपने। साधुवाद।

    जवाब देंहटाएं
  2. भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा दाई. वे सभी के चहेता रहे हैं. उनके जीवन मूल्यों पर यह आलेख महत्वपूर्ण है. आपका आभार.

    जवाब देंहटाएं
  3. प्रेरक जानकारी ... शायद यही एक व्यक्ति हैं जो राजनीति में थे ओर भारत में हर कोई इनको आदर भाव से देखता है ...

    जवाब देंहटाएं
  4. एक विराट व्यक्तित्व के धनी है हमारे मिसाइल मैन ।

    जवाब देंहटाएं
  5. बेनामी9/01/2014 5:43 pm

    Abdul kalam ji main apki bht bht badi fan hu I really misssd you

    जवाब देंहटाएं
  6. विज्ञानी औ कवि ,रवि जैसा रहता जिसका काम ,
    स्वयंप्रकाशित हो प्रकाश दे बढ़कर आठों याम ,
    बात अध्ययन और मनन की ,पुस्तकों की रूचि सयत्न,
    विज्ञान में लीन ,नर श्रेष्ठ डॉ० अब्दुल कलाम
    साभार-डॉ० ताराचन्द्र 'बेकल '

    जवाब देंहटाएं
  7. बेनामी10/15/2014 8:40 pm

    abdul kalam ji ka jivan sare jahan ke liye prernastrot h

    जवाब देंहटाएं
  8. बेनामी10/15/2014 8:41 pm

    abdul kalam ji ka jivan sare jahan ke liye prernastrot h

    जवाब देंहटाएं
  9. बेनामी10/15/2014 8:41 pm

    abdul kalam ji ka jivan sare jahan ke liye prernastrot h

    जवाब देंहटाएं
  10. बेनामी10/15/2014 8:41 pm

    abdul kalam ji ka jivan sare jahan ke liye prernastrot h

    जवाब देंहटाएं
  11. बेनामी10/15/2014 8:41 pm

    abdul kalam ji ka jivan sare jahan ke liye prernastrot h

    जवाब देंहटाएं
  12. बेनामी10/15/2014 8:42 pm

    abdul kalam ji ka jivan sare jahan ke liye prernastrot h

    जवाब देंहटाएं
  13. बेनामी10/15/2014 8:43 pm

    abdul kalam ji ka jivan sare jahan ke liye prernastrot h

    जवाब देंहटाएं
  14. बेनामी10/15/2014 8:44 pm

    abdul kalam ji ka jivan sare jahan ke liye prernastrot h

    जवाब देंहटाएं
  15. बेनामी12/26/2014 1:14 am

    Abdul kalam me NE ap se prerna le me ap ki trh bad insan bnonga

    जवाब देंहटाएं
  16. Great man of india................

    जवाब देंहटाएं
  17. Abdul kalam is a really great man of India

    जवाब देंहटाएं
  18. My Great leder ia APJ Abdul Kalam.

    जवाब देंहटाएं
  19. priyaranjan kumar4/04/2015 10:53 am

    Thanks. I always follow you Dr.kalam u r real Indian

    जवाब देंहटाएं
  20. priyaranjan kumar4/04/2015 10:56 am

    I always follow u u r real Indian . U r great Dr.kalam

    जवाब देंहटाएं
  21. बेनामी5/23/2015 10:08 am

    Mai hi nahi hum ssabhi Missile man ko salute kartey hai.

    जवाब देंहटाएं
  22. A big inspiration of youth.......................................truly amezing person............:)

    जवाब देंहटाएं
  23. बेनामी6/27/2015 2:17 pm

    SIR Mai aapka bahut bada fan hu u r great sir

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामी7/28/2015 10:27 am

      Late Dr. A. P. J. Kalam ko Desh ki Ajivan seva ke liye hamesha yad kiye jayenge, Unki mahan Atma ko shanti mile....Arvind

      हटाएं
  24. बेनामी7/27/2015 10:30 pm

    Sir aap jaisa insan milana namunkin bhai app sadaiv sabhi ke prernashrot bane rahengen

    जवाब देंहटाएं
  25. निश्छल , निष्कलंक व महान सोच के धनी थे कलाम सहाब

    जवाब देंहटाएं
  26. प्रेरणादायक जीवनी |

    जवाब देंहटाएं
  27. बेनामी7/28/2015 10:42 am

    he was inspirational person for our nation.

    जवाब देंहटाएं
  28. Jis tarah se aapne apni chhavi banaayi rakhi , isi tarah koi naa koi banaana chahega , chaahe usme koi bhi ho ...
    Mai , tum yaa phir koi bhi

    Life me motivate karne ke liye THANKS... APJ SIR(u)(u)(u)

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. apj hamare desh ke ek mahan bagayanik rahi unke es durghatna se hamara pura desh dukhit mahe sush kar rah hai aur eska asar sabse jada asar hum yunaopar pada hai es ke liye hume bahot hi khed rahega ki hamne ek sarvgunsampan bagayanik khoya hai aur hum yunao ko unke jaisa soch aur bichar rakhana chaye unohane hamra desh ke liye ek ache margdarsak dekar gaye hai jai bharat my name basant kumar rai up.varansi p. tikari .village kishkindhdhpur

      हटाएं
  29. बेनामी7/29/2015 2:37 pm

    SapNa o nhi jo sote samay deho balki sapna o hai jo aap ko sone na de......great line ..A.P.J .KALAM

    जवाब देंहटाएं
  30. suchitra rao7/30/2015 1:46 pm

    Jivan aur mrityu ye to hamari Prakriti ka niyam h.aur aap hamari prakriti k Gyanrupi Divyapunj rhe. Apne akhiri saas bhi gyan k Prakash k bich hi li...I think ye apki life ki happy ending rhi....but we always miss u a lot.....hmme se hr Hindustani khud par hmesa garv krega, only bcoz of u........Ham us desh k vasi hai jis desh me KALAM rhte hain.

    जवाब देंहटाएं
  31. जो कुँवारा होता हैं उसके लिए कहा जाता हैं की इसके लिए रोने वाला कोई नही हैं लेकिन डॉ कलाम साहब का हिंदुस्तान ही नही सम्पूर्ण विश्व् में कद इतना ऊँचा था की उनके लिए हर हिंदुस्तानी की आँखे नम हैं, हर कोई ग़मगीन हैं। भावभीनी श्रदांजलि।

    जवाब देंहटाएं
  32. desh ke misail man yuva o k prenna estrot or baccho ke rasthpati dr. apj abdul kalam sahab ke na hone par aj desh ki ankh nam or duniya ko 1 mahan sintest ki kam khal rahi he

    जवाब देंहटाएं
  33. Chandan Yadav8/16/2015 9:47 am

    MAHAN Dr.APJ abdul kalam k na rahne se ajj hindustan budda ho gaya hai.........kalam sahab ko salam...........

    जवाब देंहटाएं
  34. बेनामी10/13/2015 8:25 pm

    We proud of our president

    जवाब देंहटाएं
  35. बेनामी10/13/2015 8:26 pm

    We proud of our president

    जवाब देंहटाएं
  36. बेनामी10/13/2015 8:26 pm

    We proud of our president

    जवाब देंहटाएं
  37. बेनामी11/03/2015 9:32 pm

    my india in great men and nice thinking

    जवाब देंहटाएं
  38. बेनामी11/25/2015 9:34 am

    kalam is great person in india

    जवाब देंहटाएं
  39. abdul kalam is give a super power to india in the form of agni

    जवाब देंहटाएं
  40. बेनामी7/11/2017 10:37 am

    very nice and proud of Dr.A.P.J.Abdul kalam aazad

    जवाब देंहटाएं
  41. देश के महान वैज्ञानिक और व्यक्तित्व

    जवाब देंहटाएं
  42. Ji Ha mujhe bhi apne Desh ke liye kaam karne vale A.P.J.Abdul.Kalam Sir ji par bahut Naj hai ki Hamare Desh me kuch log aise bhi Hai, Desh ke liye jaan bhi de dete hai.Bahut acha hai ki aisa {Parmanu bom} aka parichan kiya hai.Jo Desh ke hit me Hai.Aur Sikh milti hai.Ki Haam Bhartiy Hai....

    जवाब देंहटाएं
  43. वाह!
    महान आत्मा की स्मृति को नमन।
    🙏

    जवाब देंहटाएं
वैज्ञानिक चेतना को समर्पित इस यज्ञ में आपकी आहुति (टिप्पणी) के लिए अग्रिम धन्यवाद। आशा है आपका यह स्नेहभाव सदैव बना रहेगा।

नाम

अंतरिक्ष युद्ध,1,अंतर्राष्‍ट्रीय ब्‍लॉगर सम्‍मेलन,1,अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ब्लॉगर सम्मेलन-2012,1,अतिथि लेखक,2,अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन,1,आजीवन सदस्यता विजेता,1,आटिज्‍म,1,आदिम जनजाति,1,इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी,1,इग्‍नू,1,इच्छा मृत्यु,1,इलेक्ट्रानिकी आपके लिए,1,इलैक्ट्रिक करेंट,1,ईको फ्रैंडली पटाखे,1,एंटी वेनम,2,एक्सोलोटल लार्वा,1,एड्स अनुदान,1,एड्स का खेल,1,एन सी एस टी सी,1,कवक,1,किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज,1,कृत्रिम मांस,1,कृत्रिम वर्षा,1,कैलाश वाजपेयी,1,कोबरा,1,कौमार्य की चाहत,1,क्‍लाउड सीडिंग,1,क्षेत्रीय भाषाओं में विज्ञान कथा लेखन,9,खगोल विज्ञान,2,खाद्य पदार्थों की तासीर,1,खाप पंचायत,1,गुफा मानव,1,ग्रीन हाउस गैस,1,चित्र पहेली,201,चीतल,1,चोलानाईकल,1,जन भागीदारी,4,जनसंख्‍या और खाद्यान्‍न समस्‍या,1,जहाँ डॉक्टर न हो,1,जितेन्‍द्र चौधरी जीतू,1,जी0 एम0 फ़सलें,1,जीवन की खोज,1,जेनेटिक फसलों के दुष्‍प्रभाव,1,जॉय एडम्सन,1,ज्योतिर्विज्ञान,1,ज्योतिष,1,ज्योतिष और विज्ञान,1,ठण्‍ड का आनंद,1,डॉ0 मनोज पटैरिया,1,तस्‍लीम विज्ञान गौरव सम्‍मान,1,द लिविंग फ्लेम,1,दकियानूसी सोच,1,दि इंटरप्रिटेशन ऑफ ड्रीम्स,1,दिल और दिमाग,1,दिव्य शक्ति,1,दुआ-तावीज,2,दैनिक जागरण,1,धुम्रपान निषेध,1,नई पहल,1,नारायण बारेठ,1,नारीवाद,3,निस्‍केयर,1,पटाखों से जलने पर क्‍या करें,1,पर्यावरण और हम,8,पीपुल्‍स समाचार,1,पुनर्जन्म,1,पृथ्‍वी दिवस,1,प्‍यार और मस्तिष्‍क,1,प्रकृति और हम,12,प्रदूषण,1,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,1,प्‍लांट हेल्‍थ क्‍लीनिक,1,प्लाज्मा,1,प्लेटलेटस,1,बचपन,1,बलात्‍कार और समाज,1,बाल साहित्‍य में नवलेखन,2,बाल सुरक्षा,1,बी0 प्रेमानन्‍द,4,बीबीसी,1,बैक्‍टीरिया,1,बॉडी स्कैनर,1,ब्रह्माण्‍ड में जीवन,1,ब्लॉग चर्चा,4,ब्‍लॉग्‍स इन मीडिया,1,भारत के महान वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना,1,भारत डोगरा,1,भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना,1,मंत्रों की अलौकिक शक्ति,1,मनु स्मृति,1,मनोज कुमार पाण्‍डेय,1,मलेरिया की औषधि,1,महाभारत,1,महामहिम राज्‍यपाल जी श्री राम नरेश यादव,1,महाविस्फोट,1,मानवजनित प्रदूषण,1,मिलावटी खून,1,मेरा पन्‍ना,1,युग दधीचि,1,यौन उत्पीड़न,1,यौन शिक्षा,1,यौन शोषण,1,रंगों की फुहार,1,रक्त,1,राष्ट्रीय पक्षी मोर,1,रूहानी ताकत,1,रेड-व्हाइट ब्लड सेल्स,1,लाइट हाउस,1,लोकार्पण समारोह,1,विज्ञान कथा,1,विज्ञान दिवस,2,विज्ञान संचार,1,विश्व एड्स दिवस,1,विषाणु,1,वैज्ञानिक मनोवृत्ति,1,शाकाहार/मांसाहार,1,शिवम मिश्र,1,संदीप,1,सगोत्र विवाह के फायदे,1,सत्य साईं बाबा,1,समगोत्री विवाह,1,समाचार पत्रों में ब्‍लॉगर सम्‍मेलन,1,समाज और हम,14,समुद्र मंथन,1,सर्प दंश,2,सर्प संसार,1,सर्वबाधा निवारण यंत्र,1,सर्वाधिक प्रदूशित शहर,1,सल्फाइड,1,सांप,1,सांप झाड़ने का मंत्र,1,साइंस ब्‍लॉगिंग कार्यशाला,10,साइक्लिंग का महत्‍व,1,सामाजिक चेतना,1,सुरक्षित दीपावली,1,सूत्रकृमि,1,सूर्य ग्रहण,1,स्‍कूल,1,स्टार वार,1,स्टीरॉयड,1,स्‍वाइन फ्लू,2,स्वास्थ्य चेतना,15,हठयोग,1,होलिका दहन,1,‍होली की मस्‍ती,1,Abhishap,4,abraham t kovoor,7,Agriculture,8,AISECT,11,Ank Vidhya,1,antibiotics,1,antivenom,3,apj,1,arshia science fiction,2,AS,26,ASDR,8,B. Premanand,5,Bal Kahani Lekhan Karyashala,1,Balsahitya men Navlekhan,2,Bharat Dogra,1,Bhoot Pret,7,Blogging,1,Bobs Award 2013,2,Books,57,Born Free,1,Bushra Alvera,1,Butterfly Fish,1,Chaetodon Auriga,1,Challenges,9,Chamatkar,1,Child Crisis,4,Children Science Fiction,2,CJ,1,Covid-19,7,current,1,D S Research Centre,1,DDM,5,dinesh-mishra,2,DM,6,Dr. Prashant Arya,1,dream analysis,1,Duwa taveez,1,Duwa-taveez,1,Earth,43,Earth Day,1,eco friendly crackers,1,Education,3,Electric Curent,1,electricfish,1,Elsa,1,Environment,32,Featured,5,flehmen response,1,Gansh Utsav,1,Government Scholarships,1,Great Indian Scientist Hargobind Khorana,1,Green House effect,1,Guest Article,5,Hast Rekha,1,Hathyog,1,Health,69,Health and Food,6,Health and Medicine,1,Healthy Foods,2,Hindi Vibhag,1,human,1,Human behavior,1,humancurrent,1,IBC,5,Indira Gandhi Rajbhasha Puraskar,1,International Bloggers Conference,5,Invention,9,Irfan Hyuman,1,ISRO,5,jacobson organ,1,Jadu Tona,3,Joy Adamson,1,julian assange,1,jyotirvigyan,1,Jyotish,11,Kaal Sarp Dosha Mantra,1,Kaal Sarp Yog Remady,1,KNP,2,Kranti Trivedi Smrati Diwas,1,lady wonder horse,1,Lal Kitab,1,Legends,12,life,2,Love at first site,1,Lucknow University,1,Magic Tricks,9,Magic Tricks in Hindi,9,magic-tricks,8,malaria mosquito,1,malaria prevention,1,man and electric,1,Manjit Singh Boparai,1,mansik bhram,1,media coverage,1,Meditation,1,Mental disease,1,MK,3,MMG,6,Moon,1,MS,3,mystery,1,Myth and Science,2,Nai Pahel,8,National Book Trust,3,Natural therapy,2,NCSTC,2,New Technology,10,NKG,74,Nobel Prize,7,Nuclear Energy,1,Nuclear Reactor,1,OPK,2,Opportunity,9,Otizm,1,paradise fish,1,personality development,1,PK,20,Plant health clinic,1,Power of Tantra-mantra,1,psychology of domestic violence,1,Punarjanm,1,Putra Prapti Mantra,1,Rajiv Gandhi Rashtriya Gyan Vigyan Puraskar,1,Report,9,Researches,2,RR,2,SBWG,3,SBWR,5,SBWS,3,Science and Technology,5,science blogging workshop,22,Science Blogs,1,Science Books,56,Science communication,22,Science Communication Through Blog Writing,7,Science Congress,1,Science Fiction,13,Science Fiction Articles,5,Science Fiction Books,5,Science Fiction Conference,8,Science Fiction Writing in Regional Languages,11,Science Times News and Views,2,science-books,1,science-puzzle,44,Scientific Awareness,5,Scientist,38,SCS,7,SD,4,secrets of octopus paul,1,sexual harassment,1,shirish-khare,4,SKS,11,SN,1,Social Challenge,1,Solar Eclipse,1,Steroid,1,Succesfull Treatment of Cancer,1,superpowers,1,Superstitions,51,Tantra-mantra,19,Tarak Bharti Prakashan,1,The interpretation of dreams,2,Tips,1,Tona Totka,3,tsaliim,9,Universe,27,Vigyan Prasar,33,Vishnu Prashad Chaturvedi,1,VPC,4,VS,6,Washikaran Mantra,1,Where There is No Doctor,1,wikileaks,1,Wildlife,12,Zakir Ali Rajnish Science Fiction,3,
ltr
item
Scientific World: ए पी जे अब्दुल कलाम जीवन परिचय - APJ Abdul Kalam Biography in Hindi
ए पी जे अब्दुल कलाम जीवन परिचय - APJ Abdul Kalam Biography in Hindi
ए पी जे अब्दुल कलाम जीवन परिचय - APJ Abdul Kalam Biography in Hindi
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjFbcigKjTkkBPzFiR1fZTMEA-dG8Utnrx9hhQ81C_3UEpLPTQu5fv00RjnKu-r5dCAGd0pyfFDHPcsEQ3MD0r_5Vy_yGKwFxS4kIl4t4lAny5m_BEvqLO-oEzcnH-cTW0UdRNDe9FugRy1/s1600/abdul+kalam.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjFbcigKjTkkBPzFiR1fZTMEA-dG8Utnrx9hhQ81C_3UEpLPTQu5fv00RjnKu-r5dCAGd0pyfFDHPcsEQ3MD0r_5Vy_yGKwFxS4kIl4t4lAny5m_BEvqLO-oEzcnH-cTW0UdRNDe9FugRy1/s72-c/abdul+kalam.jpg
Scientific World
https://www.scientificworld.in/2013/10/apj-abdul-kalam.html
https://www.scientificworld.in/
https://www.scientificworld.in/
https://www.scientificworld.in/2013/10/apj-abdul-kalam.html
true
3850451451784414859
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy