वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा - Homi Jehangir Bhabha Biography in Hindi

SHARE:

वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा (Homi Jehangir Bhabha) की जीवनी और उनके आविष्कार

अंतत: दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल क्षेत्र में स्थित मशहूर वैज्ञानिक डॉ होमी जहांगीर भाभा का 1,593 वर्ग मीटर जमीन पर बना बंगला 'मेहेरंगीर' 372 करोड़ रूपये में नीलाम हो गया। हालांकि देश के वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस नीलामी का विरोध किया था। भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव ने इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस बंगले की नीलामी को रोकने और इसे परमाणु ऊर्जा संग्रहालय के रूप में परिवर्तित करने का अनुरोध किया था। इसे लेकर मुम्‍बई हाईकोर्ट में भी रिट दायर की गयी थी, किन्‍तु उसने भी इसकी बिक्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

Homi Jehangir Bhabha
यह बंगला डॉ. होमी जहांगीर भाभा के निधन के बाद से जमशेद भाभा के पास था और 2007 में उनके निधन के बाद से नेशनल सेंटर फॉर दा परफार्मिंंग आर्ट्स (National Centre for the Performing Arts-NCPA) के पास चला गया था, जो जेआरडी टाटा और जमशेद भाभा ने स्थापित किया था। बंगले  की नीलामी को लेकर मुम्‍बई हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 23 जून को होगी। और कोर्ट यह कह चुका है कि अगर सुनवाई से पहले बंगला नीलाम भी हो जाता है, तो जरूरत महसूस होने पर उसे रद्द भी किया जा सकता है। 

भारत में परमाणु ऊर्जा के प्रणेता डॉ. होमी जहाँगीर भाभा

होमी जहांगीर सिर्फ वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि एक स्वप्नदृष्टा थे जिन्होंने अपनी समर्पण भावना के द्वारा भारत को परमाणु उर्जा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित मकाम दिलाया। उन्होंने 1944 में जब चंद वैज्ञानिकों के साथ नाभिकीय उर्जा पर अनुसंधान कार्य प्रारम्‍भ किया, तो किसी को यकीन नहीं था कि इसमें सफल हो सकेंगे। लेकिन उन्‍होंने उस स्‍वप्‍न को न सिर्फ साकार कराया, बल्कि देश को एटामिक शक्ति सम्‍पन्‍न राष्‍ट्रों की पंक्ति में भी शामिल कराया। यही कारण है कि उन्हें सम्‍मान के साथ 'आर्किटेक्ट ऑफ इंडियन एटॉमिक एनर्जी प्रोग्राम' भी कहा जाता है। 
[post_ads]
जन्‍म एवं बचपन: 
होमी जहांगीर भाभा का जन्म 30 अक्टुबर 1909 को मुम्बई के एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता जहांगीर भाभा जानेमाने वकील थे। उनकी माता उच्च घराने से सम्‍बंधित थीं और दादा मैसूर राज्य में उच्च शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
होमी को बचपन में बहुत कम नींद आती थी। इसलिए उनका रूझान पुस्‍तकों की ओर हो गया। उनकी इस रूचि को देखते हुए उनके पिता ने घर पर ही पुस्‍तकालय बनवा दिया, जिसमें वे ज्ञानवर्द्धन पुस्‍तकों का अध्‍ययन किया करते थे। उनकी भौतिक शास्त्र और गणित में विशेष रूचि थी। उन्‍होंनं 15 वर्ष की उम्र में आइंस्टीन का सापेक्षता का सिद्धान्त पढ़ लिया था। 

होमी की प्रारंभिक शिक्षा कैथरेडल स्कूल में सम्‍पन्‍न हुई। उसके बाद वे जॉन केनन स्‍कूल में पढने गये। उन्‍होंने एलफिस्टन कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की और उसके बाद कैम्ब्रिज चले गये। वे अत्‍यंत मेधावी छात्र थे, यकी कारण था कि उन्‍हें लगातार छात्रवृत्ति मिलती रही। उन्‍होंने 1930 में मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री हासिल की और 1934 में पीएचडी की डिग्री प्राप्‍त की। इसी दौरान उन्‍हें रुदरफोर्ड, डेराक एवं नील्सबेग जैसे प्रसिद्ध वैज्ञानिकों के साथ काम करने का अवसर भी मिला।

शोध एवं योगदान: 
होमी भाभा अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद भारत लौट आए। वे चाहते तो किसी भी देश में नौकरी करके मान-सम्‍मान प्राप्‍त कर सकते थे। परन्तु उन्होंने रूपयों-पैसों की तुलना में अपने देश के लिए कार्य करने का निश्चय किया।  होमी भाभा ने अंतरिक्ष में पृथ्‍वी के वायुमण्‍डल में प्रवेश करने वाली कॉस्मिक किरणों पर कार्य किया और 'कॉस्केटथ्योरी ऑफ इलेक्ट्रान' का प्रतिपादन किया। 
[next]
भाभा सन 1940 में भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरू में रीडर के पद पर नियुक्त हुए। वहां पर  उन्होंने कॉस्मिक किरणों की खोज के लिए अलग विभाग की स्थापना की। कॉस्मिक किरणों पर उनकी खोज के कारण उन्‍हें विशेष ख्‍याति मिली और उन्‍हें सन 1941 में रॉयल सोसाइटी का सदस्य चुन लिया गया। उस समय उनकी आयु मात्र 31 वर्ष थी।

टाटा इन्सट्यूट ऑफ फण्डामेंटल रिसर्च की स्‍थापना:
होमी भाभा की प्रेरणा से टाटा ने देश में वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने के लिए 'टाटा इन्सट्यूट ऑफ फण्डामेंटल रिसर्च' की स्‍थापना की, जिसके वे महानिदेशक बने। उस समय विश्व स्‍तर पर परमाणु शक्ति से चलने वाले बिजली घर बहुत कम थे। होमी भाभा ने उसी समय परमाणु ऊर्जा के महत्‍व को पहचान लिया था। उन्‍होंने इस दिशा में शोध कार्य प्रारम्‍भ कराया, ताकि भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके और सस्‍ती ऊर्जा प्राप्‍त किया जा सके।

सन 1955 में होमी भाभा को जिनेवा में आयोजित होने वाले एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुलाया गया। वहां पर उनके विचारों को सुनकर कनाडा सरकार ने भारत को परमाणु रिएक्टर बनाने में सहयोग देने का प्रस्ताव दिया, जिसके फलस्‍वरूप 'सायरस' परियोजना प्रारंभ हुई। 

वैसे भारत में इससे पहले ही 6 अगस्त 1956 को परमाणु ऊर्जा रिएक्टर के निर्माण का कार्य प्रारम्‍भ हो चुका था। सायरस परियोजना आने से इस योजना को बल मिला और इसपर जोर-शोर से कार्य प्रारम्‍भ हो गया। सन 1960 में यह योजना पूरी हुई तथा इसके बाद सन 1961 में 'जेरिलिना परियोजना' भी अपने परिणाम पर जा पहुंची। इन रिएक्टरों के निर्माण से देश में परमाणु शक्ति से चलने वाली विद्युत परियोजना का मार्ग प्रशस्‍त हुआ। 

भाभा के प्रयासों से राजस्थान में राणाप्रताप सागर तथा तमिलनाडु में कल्पकम में भी परमाणु ऊर्जा संयत्र स्थापित किये गये। उन्‍होंने इन संयंत्रों के लिए मंहगे यूरेनियम की तुलना में देश में उपलब्‍ध थोरियम पर ध्‍यान केन्द्रित किया और थाम्ब्रे में अपरिष्कृत थोरियम को हाइड्रोआक्साइड तथा यूरेनियम के संसाधन का संयत्र लगाने के लिए सरकार को प्रेरित किया। भाभा की प्रेरणा से बंगलुरू से 80 किलोमिटर दूर भूगर्भीय विस्फोटों तथा भूकंपो के प्रभावों का अध्यनन करने के लिए एक केन्द्र खोला गया। 

असामयिक  निधन:
homi jehangir bhabha stampदुर्भाग्‍यवश डॉ. भाभा अधिक दिनों तक राष्‍ट्र की सेवा नहीं कर पाए। वे 24 जनवरी 1966 को एक अर्तंराष्ट्रीय परिषद में शान्ति मिशन में भाग लेने के लिए देश से निकले। दुर्भाग्‍यवश वे जिस बोइंग विमान में यात्रा कर रहे थे, वह कंचन जंघा के क्षेत्र में बर्फीले तूफान में उलझकर दुर्घटना का शिकार हो गया। और इस तरह एक महान स्वप्नद्रष्टा भारत मां से अलविदा कह गया। 

उनके निधन के बाद मैनचेस्टर की इंपीरियल कैमिकल कंपनी में काम करने वाले वैज्ञानिक होमी नौशेरवांजी सेठना, जोकि डॉ. भाभा के आहवान पर ही देश लौटे थे, ने उनके इस मिशन को आगे बढ़ाया और आगे चलकर सन 1974 में शांतिपूर्ण परमाणु विस्फोट करके राष्‍ट्र ने परमाणु शक्ति सम्‍पन्‍न राष्‍ट्र का दर्जा हासिल किया। उनके इस असामयिक निधान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत सरकार ने 12 जनवरी 1967 को टॉम्ब्रे संस्थान का नामकरण उनके नाम पर 'भाभा अनुसंधान केन्द्र' कर दिया।
[next]
पुस्‍तकें एवं मान-सम्‍मान: 
भाभा विज्ञान एवं देश के प्रति सारी उम्र समर्पित रहे। वे न सिर्फ आजीवन अविवाहित रहे, बल्कि देश के बार कार्य कर रहे भारतीय वैज्ञानिकों को भारत में आकर कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहे। उन्होने नाभकीय भौतिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किये और मेहसाण नामक प्राथमिक तत्व की खोज की। उनकी तीन पुस्तकें क्वांम्टम थ्योरी, एलिमेंट्री फिजीकल पार्टिकल्स तथा कॉस्मिक रेडियेशन विश्‍व स्‍तर पर चर्चित हैं।

नाभि‍कीय ऊर्जा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये अप्रतिम योगदानों के लिए उन्‍हें 1941 में रॉयल सोसाइटी ने फैलो चुना। उन्‍हें सन 1943 में एडम्स पुरस्कार प्राप्‍त हुआ। इसके अलावा उन्‍हें सन 1948 में हॉपकिन्स पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्‍हें अनेक विश्वविद्यालयों ने डॉ. ऑफ सांइस की उपाधि से विभूषित किया। सन 1954 में भारत सरकार ने उन्‍हें पद्मभूषण सम्‍मान से अलंकृत किया।

डॉ. परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर 1958 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जेनेवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उप-सचिव चुने गये। वे संयुक्त राष्ट्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य रहे और 1966 से 1981 तक अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य रहे। 

डॉ. भाभा के नेतृत्व में भारत में एटॉमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई। उनके 'एटॉमिक एनर्जी' के विकास के लिए समर्पित प्रयासों के फलस्‍वरूप भारत ने वर्ष 1956 में ट्रांबे में एशिया का पहले 'एटॉमिक रिएक्टर' की स्थापना की गई। वे सन 1956 में जेनेवा में आयोजित 'यूएन कॉफ्रेंस ऑन एटॉमिक एनर्जी' के चेयरमैन भी चुने गये।

महान व्‍यक्तित्‍व के स्‍वामी:
डॉ. भाभा एक सच्‍चे वैज्ञानिक थे। उनके भीतर निजी लालसा और घमण्‍ड बिलकुल भी न था। यही कारण था कि  एक बार जब उन्‍हें केन्द्रिय मंत्रिमंडल में शामिल होने का प्रस्ताव मिला, तो उन्‍होंने बड़ी विनम्रता के साथ उसे अस्‍वीकृत कर दिया था। 

डॉ. भाभा का व्‍यक्तित्‍व बहुमुखी प्रतिभा से सम्‍पन्‍न था। उन्‍हें शास्त्रीय संगीत एवं मूर्तिकला में भी विशेष रूचि थी। इसके साथ ही चित्रकारी में भी समान रूचि रखते थे तथा उसे प्रोत्‍साहन देने के लिए चित्रों को खरीदकर अपने कार्यालय में सजाया करते थे। वे संगीत के कार्यक्रमों में भी पूरे मन से हिस्सा लेते थे और कला के विभिन्‍न पक्षों पर खुलकर वक्तव्‍य देते थे।
-X-X-X-X-X-
विश्‍व के अन्‍य चर्चित वैज्ञानिकों के बारे में पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें।
keywords: Homi Jehangir Bhabha's 'Meherangir' bungalow in hindi, homi jehangir bhabha biography in hindi, homi jehangir bhabha achievements in hindi, homi jehangir bhabha institute in hindi, homi jehangir bhabha bungalow in hindi, homi jehangir bhabha quotes in hindi, homi jehangir bhabha ppt in hindi, homi jehangir bhabha religion in hindi, homi jehangir bhabha family in hindi, homi jehangir bhabha history in hindi, homi jehangir bhabha and his inventions in hindi, homi jehangir bhabha personal life in hindi, homi jehangir bhabha stamp, homi jehangir bhabha books in hindi, homi jehangir bhabha achievements in hindi, homi jehangir bhabha atomic research centre in hindi, homi jehangir bhabha awards in hindi, homi jehangir bhabha and his inventions, tata institute of fundamental research in hindi, architect of indian atomic energy program ,homi jehangir bhabha biography, homi jehangir bhabha achievements in hindi, homi jehangir bhabha atomic research centre in hindi, homi jehangir bhabha invented in hindi, homi jehangir bhabha biography pdf, homi jehangir bhabha death mystery in hindi

COMMENTS

BLOGGER: 6
  1. अत्यंत शानदार ब्लॉग और आलेख है... पढ़ कर बहुत अच्छा लगा....

    जवाब देंहटाएं
  2. bahut achhe dhang se aapne होमी जहांगीर भाभा ji ke baare me btaya

    जवाब देंहटाएं
  3. Knowledge Bank enhancer article.
    Well done Zakir.
    Keep it up.

    जवाब देंहटाएं
  4. itna mast blog design kya baat hai wah ji wah... (h)

    जवाब देंहटाएं
  5. होमी जहांगीर जी ने देश में थोरियम पर चलने वाले न्यूक्लिअर तकनीक को बना लिया था।
    पर दुर्भाग्यबस ये सब अमेरिका को पता चल गया।
    और उसने CIA से षड़यंत्र करा के उन्ह मरवा दिया।
    वरना आज हमे नुक्लेअर ईंधन के लिए ऑस्ट्रेलिया canada अमेरिका etc के आगे हाथ नही फ़ैलाने होते।
    हमारे यहाँ थोरियम भरपूर है।
    यूरेनियम नही है।
    भाभा ने मौजूद थोरियम पे चलने वाले प्लांट की तकनीक बना ली थी।और ये बात CIA को पता चल गयी थी।

    जवाब देंहटाएं
  6. आपका कार्य सराहनीय है। और आपकी पोस्ट को मैं अपने पेज पर जरूर शेयर करूँगा

    जवाब देंहटाएं
वैज्ञानिक चेतना को समर्पित इस यज्ञ में आपकी आहुति (टिप्पणी) के लिए अग्रिम धन्यवाद। आशा है आपका यह स्नेहभाव सदैव बना रहेगा।

नाम

अंतरिक्ष युद्ध,1,अंतर्राष्‍ट्रीय ब्‍लॉगर सम्‍मेलन,1,अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ब्लॉगर सम्मेलन-2012,1,अतिथि लेखक,2,अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन,1,आजीवन सदस्यता विजेता,1,आटिज्‍म,1,आदिम जनजाति,1,इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी,1,इग्‍नू,1,इच्छा मृत्यु,1,इलेक्ट्रानिकी आपके लिए,1,इलैक्ट्रिक करेंट,1,ईको फ्रैंडली पटाखे,1,एंटी वेनम,2,एक्सोलोटल लार्वा,1,एड्स अनुदान,1,एड्स का खेल,1,एन सी एस टी सी,1,कवक,1,किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज,1,कृत्रिम मांस,1,कृत्रिम वर्षा,1,कैलाश वाजपेयी,1,कोबरा,1,कौमार्य की चाहत,1,क्‍लाउड सीडिंग,1,क्षेत्रीय भाषाओं में विज्ञान कथा लेखन,9,खगोल विज्ञान,2,खाद्य पदार्थों की तासीर,1,खाप पंचायत,1,गुफा मानव,1,ग्रीन हाउस गैस,1,चित्र पहेली,201,चीतल,1,चोलानाईकल,1,जन भागीदारी,4,जनसंख्‍या और खाद्यान्‍न समस्‍या,1,जहाँ डॉक्टर न हो,1,जितेन्‍द्र चौधरी जीतू,1,जी0 एम0 फ़सलें,1,जीवन की खोज,1,जेनेटिक फसलों के दुष्‍प्रभाव,1,जॉय एडम्सन,1,ज्योतिर्विज्ञान,1,ज्योतिष,1,ज्योतिष और विज्ञान,1,ठण्‍ड का आनंद,1,डॉ0 मनोज पटैरिया,1,तस्‍लीम विज्ञान गौरव सम्‍मान,1,द लिविंग फ्लेम,1,दकियानूसी सोच,1,दि इंटरप्रिटेशन ऑफ ड्रीम्स,1,दिल और दिमाग,1,दिव्य शक्ति,1,दुआ-तावीज,2,दैनिक जागरण,1,धुम्रपान निषेध,1,नई पहल,1,नारायण बारेठ,1,नारीवाद,3,निस्‍केयर,1,पटाखों से जलने पर क्‍या करें,1,पर्यावरण और हम,8,पीपुल्‍स समाचार,1,पुनर्जन्म,1,पृथ्‍वी दिवस,1,प्‍यार और मस्तिष्‍क,1,प्रकृति और हम,12,प्रदूषण,1,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,1,प्‍लांट हेल्‍थ क्‍लीनिक,1,प्लाज्मा,1,प्लेटलेटस,1,बचपन,1,बलात्‍कार और समाज,1,बाल साहित्‍य में नवलेखन,2,बाल सुरक्षा,1,बी0 प्रेमानन्‍द,4,बीबीसी,1,बैक्‍टीरिया,1,बॉडी स्कैनर,1,ब्रह्माण्‍ड में जीवन,1,ब्लॉग चर्चा,4,ब्‍लॉग्‍स इन मीडिया,1,भारत के महान वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना,1,भारत डोगरा,1,भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना,1,मंत्रों की अलौकिक शक्ति,1,मनु स्मृति,1,मनोज कुमार पाण्‍डेय,1,मलेरिया की औषधि,1,महाभारत,1,महामहिम राज्‍यपाल जी श्री राम नरेश यादव,1,महाविस्फोट,1,मानवजनित प्रदूषण,1,मिलावटी खून,1,मेरा पन्‍ना,1,युग दधीचि,1,यौन उत्पीड़न,1,यौन शिक्षा,1,यौन शोषण,1,रंगों की फुहार,1,रक्त,1,राष्ट्रीय पक्षी मोर,1,रूहानी ताकत,1,रेड-व्हाइट ब्लड सेल्स,1,लाइट हाउस,1,लोकार्पण समारोह,1,विज्ञान कथा,1,विज्ञान दिवस,2,विज्ञान संचार,1,विश्व एड्स दिवस,1,विषाणु,1,वैज्ञानिक मनोवृत्ति,1,शाकाहार/मांसाहार,1,शिवम मिश्र,1,संदीप,1,सगोत्र विवाह के फायदे,1,सत्य साईं बाबा,1,समगोत्री विवाह,1,समाचार पत्रों में ब्‍लॉगर सम्‍मेलन,1,समाज और हम,14,समुद्र मंथन,1,सर्प दंश,2,सर्प संसार,1,सर्वबाधा निवारण यंत्र,1,सर्वाधिक प्रदूशित शहर,1,सल्फाइड,1,सांप,1,सांप झाड़ने का मंत्र,1,साइंस ब्‍लॉगिंग कार्यशाला,10,साइक्लिंग का महत्‍व,1,सामाजिक चेतना,1,सुरक्षित दीपावली,1,सूत्रकृमि,1,सूर्य ग्रहण,1,स्‍कूल,1,स्टार वार,1,स्टीरॉयड,1,स्‍वाइन फ्लू,2,स्वास्थ्य चेतना,15,हठयोग,1,होलिका दहन,1,‍होली की मस्‍ती,1,Abhishap,4,abraham t kovoor,7,Agriculture,8,AISECT,11,Ank Vidhya,1,antibiotics,1,antivenom,3,apj,1,arshia science fiction,2,AS,26,ASDR,8,B. Premanand,5,Bal Kahani Lekhan Karyashala,1,Balsahitya men Navlekhan,2,Bharat Dogra,1,Bhoot Pret,7,Blogging,1,Bobs Award 2013,2,Books,57,Born Free,1,Bushra Alvera,1,Butterfly Fish,1,Chaetodon Auriga,1,Challenges,9,Chamatkar,1,Child Crisis,4,Children Science Fiction,2,CJ,1,Covid-19,7,current,1,D S Research Centre,1,DDM,5,dinesh-mishra,2,DM,6,Dr. Prashant Arya,1,dream analysis,1,Duwa taveez,1,Duwa-taveez,1,Earth,43,Earth Day,1,eco friendly crackers,1,Education,3,Electric Curent,1,electricfish,1,Elsa,1,Environment,32,Featured,5,flehmen response,1,Gansh Utsav,1,Government Scholarships,1,Great Indian Scientist Hargobind Khorana,1,Green House effect,1,Guest Article,5,Hast Rekha,1,Hathyog,1,Health,69,Health and Food,6,Health and Medicine,1,Healthy Foods,2,Hindi Vibhag,1,human,1,Human behavior,1,humancurrent,1,IBC,5,Indira Gandhi Rajbhasha Puraskar,1,International Bloggers Conference,5,Invention,9,Irfan Hyuman,1,ISRO,5,jacobson organ,1,Jadu Tona,3,Joy Adamson,1,julian assange,1,jyotirvigyan,1,Jyotish,11,Kaal Sarp Dosha Mantra,1,Kaal Sarp Yog Remady,1,KNP,2,Kranti Trivedi Smrati Diwas,1,lady wonder horse,1,Lal Kitab,1,Legends,12,life,2,Love at first site,1,Lucknow University,1,Magic Tricks,9,Magic Tricks in Hindi,9,magic-tricks,8,malaria mosquito,1,malaria prevention,1,man and electric,1,Manjit Singh Boparai,1,mansik bhram,1,media coverage,1,Meditation,1,Mental disease,1,MK,3,MMG,6,Moon,1,MS,3,mystery,1,Myth and Science,2,Nai Pahel,8,National Book Trust,3,Natural therapy,2,NCSTC,2,New Technology,10,NKG,74,Nobel Prize,7,Nuclear Energy,1,Nuclear Reactor,1,OPK,2,Opportunity,9,Otizm,1,paradise fish,1,personality development,1,PK,20,Plant health clinic,1,Power of Tantra-mantra,1,psychology of domestic violence,1,Punarjanm,1,Putra Prapti Mantra,1,Rajiv Gandhi Rashtriya Gyan Vigyan Puraskar,1,Report,9,Researches,2,RR,2,SBWG,3,SBWR,5,SBWS,3,Science and Technology,5,science blogging workshop,22,Science Blogs,1,Science Books,56,Science communication,22,Science Communication Through Blog Writing,7,Science Congress,1,Science Fiction,13,Science Fiction Articles,5,Science Fiction Books,5,Science Fiction Conference,8,Science Fiction Writing in Regional Languages,11,Science Times News and Views,2,science-books,1,science-puzzle,44,Scientific Awareness,5,Scientist,38,SCS,7,SD,4,secrets of octopus paul,1,sexual harassment,1,shirish-khare,4,SKS,11,SN,1,Social Challenge,1,Solar Eclipse,1,Steroid,1,Succesfull Treatment of Cancer,1,superpowers,1,Superstitions,51,Tantra-mantra,19,Tarak Bharti Prakashan,1,The interpretation of dreams,2,Tips,1,Tona Totka,3,tsaliim,9,Universe,27,Vigyan Prasar,33,Vishnu Prashad Chaturvedi,1,VPC,4,VS,6,Washikaran Mantra,1,Where There is No Doctor,1,wikileaks,1,Wildlife,12,Zakir Ali Rajnish Science Fiction,3,
ltr
item
Scientific World: वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा - Homi Jehangir Bhabha Biography in Hindi
वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा - Homi Jehangir Bhabha Biography in Hindi
वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा (Homi Jehangir Bhabha) की जीवनी और उनके आविष्कार
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgNuzZgQR_cMBjYgClWKJZ5s2EIHL0NeBOGBPZwE2ApwUVZZaE0S-vqMcsp3mxiYO9lgXzgGBippf8M-UVYkTUbA3wPkoDE7RUXE_vECnlPKWy9Be_s6ZABZXjhHq8t3w28F1liFEZb17fi/s1600/Homi+Jehangir+Bhabha.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgNuzZgQR_cMBjYgClWKJZ5s2EIHL0NeBOGBPZwE2ApwUVZZaE0S-vqMcsp3mxiYO9lgXzgGBippf8M-UVYkTUbA3wPkoDE7RUXE_vECnlPKWy9Be_s6ZABZXjhHq8t3w28F1liFEZb17fi/s72-c/Homi+Jehangir+Bhabha.jpg
Scientific World
https://www.scientificworld.in/2014/06/homi-jehangir-bhabha.html
https://www.scientificworld.in/
https://www.scientificworld.in/
https://www.scientificworld.in/2014/06/homi-jehangir-bhabha.html
true
3850451451784414859
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy