मौसम मे हो रहे लगातार बदलाव और गांवों तक पसरते जा रहे कांक्रीट के जंगलों ने सचमुच खेती को संकट में डाल दिया है। और उससे भी ज्यादा संकट में ...
मौसम मे हो रहे लगातार बदलाव और गांवों तक पसरते जा रहे कांक्रीट के जंगलों ने सचमुच खेती को संकट में डाल दिया है। और उससे भी ज्यादा संकट में दिखता है किसान। चाहे मौसम की मार के कारण कम फसल उत्पन्न हो, तो वह परेशानी में रहता है और चाहे मौसम की मेहरबानी से ज्यादा फसल पैदा हो जाए, तो भी मण्डी में दाम गिर जाने के कारण वह निराश-परेशान हो उठता है। और अब तो रिटेल में एफडीआई का दौर है। पता नहीं खेती-किसानी का क्या होगा?
भले ही हजारों किसान प्रतिवर्ष आत्महत्या कर रहे हों, भले ही सरकार को खेती किसानी की चिंता न हो, लेकिन कुछ लोग अब भी ऐसे हैं, जो उसकी बेहतरी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं, किसान की पैदावार को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं। ऐसा ही एक प्रकाशन समूह है लखनऊ का इमेज मीडिया ग्रुप, जो मुख्य रूप से अपनी जनोपयोगी कृषि हिन्दी मासिक पत्रिका ‘पैदावार’ के लिए जाना जाता है।
भले ही हजारों किसान प्रतिवर्ष आत्महत्या कर रहे हों, भले ही सरकार को खेती किसानी की चिंता न हो, लेकिन कुछ लोग अब भी ऐसे हैं, जो उसकी बेहतरी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं, किसान की पैदावार को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं। ऐसा ही एक प्रकाशन समूह है लखनऊ का इमेज मीडिया ग्रुप, जो मुख्य रूप से अपनी जनोपयोगी कृषि हिन्दी मासिक पत्रिका ‘पैदावार’ के लिए जाना जाता है।
यदुनाथ सिंह मुरारी के सम्पादन में लगातार 5 वर्षों से निकल रही यह पत्रिका उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपनी पहचान बना रही है। पत्रिका में खेती किसानी की समस्याओं और उनके लिए उपयोगी जानकारी को बहुत ही सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है। इसके साथ ही कृषि सम्बंधी समाचार, माह के अनुसार फसल सम्बंधी सुझाव, नई प्रजातियों एवं फसलों के बारे में जानकारी, सेहत का ख्याल रखने वाले उपयोगी लेख भी इस पत्रिका में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं।
इसके साथ ही पत्रिका में नियमित रूप से छपने वाला ‘पैदावार कृषि सलाह सेवा’ स्तम्भ पत्रिका का एक सराहनीय कार्य है। इस स्तम्भ के अन्तर्गत विभिन्न कृषि विशेषज्ञों के फोन नं0 दिये जाते हैं, जिनसे किसान ‘पैदावार’ पत्रिका का उल्लेख करते हुए सीधे बात कर सकते हैं और अपनी कृषि सम्बंधी समस्याओं के हल जान सकते हैं। ‘पैदावार कृषि सलाह सेवा’ का लाभ अन्य किसान भी उठा सकें, इसलिए वह सूची यहाँ पर प्रकाशित की जा रही है:
विशेषज्ञ | पद और पता | विशेषता का क्षेत्र | फोन/मोबाइल |
डा. राज किशोर | पूर्व उद्यान अधीक्षक, अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद | उद्यान, गृहवाटिका | 9918105142 |
डॉ. ओ पी गुप्ता | सहायक निदेशक, गन्ना प्रशिक्षण संस्थान, गोरखपुर | गन्ना विकास | 9451957294 |
डॉ. मोहन सिंह | प्रगतिशील कृषक, अजनौर, ललितपुर | जैविक कृषि | 9161301125 8127156151 |
डॉ. मो. सोहेल | कृषि वैज्ञानिक, के वी के, खीरी | औद्यानिक कृषि | 9405384746 |
डॉ.इखलाक हैदर | शोध सहायक, चंद्र शेखर कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर | जल प्रबंधन एवं मृदा संरक्षण | 9044288599 |
डॉ. राज प्रताप त्रिपाठी | प्रबंध निदेशक, ग्रीन प्लस बायोटेक सेंटर, लखनऊ | टिशू कल्चर केला, पपीता एवं भूमि सुधार | 9838831196 9839090260 |
डॉ. डी के श्रिवास्तव | पशु वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, बलरामपुर | पशु पालन एवं प्रबंधन | 9839403891 |
डॉ. वाई के सिंह | फसल शोध संस्थान, मऊरानीपुर, झांसी | दलहनी फसल | 9451169013 |
डॉ. वी के सचान | कृषि वैज्ञानिक, के वी के, महोबा | फसलें | 9451936061 |
डॉ. डी एस यादव | उद्यान विशेषज्ञ, राष्ट्रीय उद्यान शोध संस्थान, झांसी | उद्यान विशेषज्ञ | 9415509114 |
डॉ. कौशल कुमार | असि0 प्रोफेसर, चंद्रशेखर आजाद कृषि वि0, कानपुर | मृदा संरक्षण एवं वानिकी | 9450159644 |
डॉ. ए के एस चौहान | मृदा/जल प्रबंधन, के वी के, ललितपुर | मृदा एवं जल प्रबंधन | 9415179229 9415194689 |
डॉ. अनजु मनूजा | वरिष्ठ वैज्ञानिक, रा अ अनु केन्द्र, हिसार, हरि0 | पशु चिकित्सा औषधि | 9466127780 |
इंजी0 के के राव | विजय नगर, कानपुर | कृषि औद्यानिक यांत्रिकी | 9451546937 9936355694 |
श्री आर बी शर्मा | शास्त्री नगर, कानपुर | कृषि यांत्रिकी | 0512-2241388 |
श्री ए के द्विवेदी | अधिवक्ता, उच्च / उच्चतम न्यायालय | कृषि सम्बंधी कानूनी मामले | 9415717501 |
पत्रिका: पैदावार (मासिक)
प्रधान संपादक: लायक राम ‘मानव’
संपादक: यदुनाथ सिंह मुरारी
पृष्ठ सं0: 32 मूल्य: एक अंक-15, वार्षिक-160, द्विवार्षिक-300
संपादकीय कार्यालय: 518, हिंद नगर चौराहा, पुरानी चुंगी, कानपुर रोड, लखनऊ-226012
फोन: 0522-4029383, मो0: 7309932138, ईमेल: paidawar@gmail.com
keywords:agriculture magazines, agriculture magazines in india, agriculture magazines in hindi, Paidawag Magazine, Searches related to kheti hindi
kheti kisani, modern kheti hindi magazine, kheti duniya, kheti bari, kheti icar, jaivik kheti pdf
आज के समय में प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजर रही खेती में नयी जान फूंकने और वापस खेती से जुड़कर लाभ कमाने के लिए कृषि के विभिन्न क्षेत्रों का सपूर्ण समावेशन एक सराहनीय कार्य है . पूरी टीम द्वारा जितनी मेहनत की गयी है वह समय के साथ किसानों की द्वारा सिद्ध भी की जाएगी . कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करायी गयी जानकारी किसानों के लिए महत्पूर्ण है . उनकी समस्यायों के साधन का प्रयास अत्यंत सराहनीय है . पैदावार की पूरी टीम को बहुत - बहुत धन्यवाद् .......
जवाब देंहटाएंबढ़िया जानकारी देता लेख ... पैदावार पत्रिका के लिए शुभकामनायें
जवाब देंहटाएंबहुत सराहनीय कार्य है। आपने जो उपयोगी नंबर यहाँ दिये हैं वे सहेज कर रखने लायक हैं। मैं अभी भेजता हूँ इस पोस्ट का लिंक अपने किसान मित्रों व रिश्तेदारों को।
जवाब देंहटाएंप्रशंसनीय कार्य है रजनीश जी ...
जवाब देंहटाएंसभी को बधाई.
bahut kam ki patrika ki jankari di abhar.
जवाब देंहटाएंपृिका का विवरण जो तस्लीम पर दिया गया बहुत उपयोगी हैा मैं इस पृिका का चंदा भेज रहा हूंा
जवाब देंहटाएंbhut upyogi lekh hai
जवाब देंहटाएंBahut hi sarthak aur sarahnia prayas hai. Bhartiya krishi aur kisano ko samridda karne ke lia hardik badhaia.
जवाब देंहटाएं