विख्यात वैज्ञानिक सी.एन.आर राव को वोन हिप्पल अवार्ड।
भारतरत्न से सम्मानित प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर सी एन आर राव C. N. R. Rao को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वोन हिप्पल पुरस्कार Von Hippel Award प्रदान किया जाएगा। प्रोफेसर राव इस पुरस्कार को पाने वाले पहले एशियाई वैज्ञानिक होंगे। यह पुरस्कार पदार्थ अनुसंधान शोध में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जा रहा है। वोन हिप्पल पुरस्कार को पदार्थ अनुसंधान के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।
प्रोफेसर राव को बॉस्टन में 29 नवंबर को होने वाली एमआरएस Materials Research Society की बैठक के दौरान इस पुरस्कार से नवाजा जायेगा जिसके तहत उन्हें नकद राशि, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रोफेसर राव की नैनो-सामग्री, ग्राफीन, अतिचालकता, 2 डी पदार्थ और क्लोसल मैग्नेटोरेसिसटेंस Colossal magnetoresistance के विकास में अहम भूमिका रही है।
चिंतामणि नागेश रामचंद्र राव Chintamani Nagesa Ramachandra को सीएनआर राव के नाम से जाना जाता है। वह प्रसिद्ध रसायनज्ञ हैं जिन्होंने ठोस घन अवस्था और संरचनात्मक रसायन विज्ञान Structural chemistry के क्षेत्र में मुख्य रूप से काम किया है। वर्तमान में वह भारत के प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के प्रमुख के रूप में सेवा कर रहे हैं। डॉ॰ राव को दुनिया भर के 60 विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट प्राप्त है। उन्होंने लगभग 1500 शोध पत्र और 45 वैज्ञानिक पुस्तकें लिखी हैं।
वर्ष 2013 में भारत सरकार ने उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया था। सी वी रमण और ए पी जे अब्दुल कलाम के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले वे तीसरे ऐसे वैज्ञानिक हैं। 4 फ़रवरी 2014 को राव को भारत के सर्वोच्चा नागरिक सम्मान भारत रत्नक से सम्मानित किया गया था।
इसके पूर्व उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण और पद्म श्री तथा कर्णाटक राज्य सरकार द्वारा कर्णाटक रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। 2000 में रॉयल सोसायटी द्वारा डॉ॰ राव को ह्यूज पदक (Hughes Medal) से नवाज़ा गया। 2004 में घन अवस्था रासायनिकी और पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा संस्थापित इण्डिया साइंस अवार्ड पाने वाले वे पहले व्यक्ति भी हैं।
रोफेसर राव के मार्गदर्शन में सैंकड़ों छात्रों में शोध कार्य कर विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। वह कुशल विज्ञान संचारक भी हैं। कुछ महीनों पूर्व डा. राव ने विज्ञान प्रसार के एडूसेट कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर बनाने संबंधी व्याख्यान दिया था।
-लेखक परिचय-

नवनीत कुमार गुप्ता पिछले दस वर्षों से पत्र-पत्रिकाओं, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन आदि जनसंचार के विभिन्न माध्यमों द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए प्रयासरत हैं। आपकी विज्ञान संचार विषयक लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा इन पर गृह मंत्रालय के ‘राजीव गांधी ज्ञान विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार' सहित अनेक पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। आप विज्ञान संचार के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘विज्ञान प्रसार’ से सम्बंद्ध हैं। आपसे निम्न मेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है:

keywords:
c. n. r. rao in hindi, c. n. r. rao biography in hindi, cnr rao books, cnr rao nobel prize, professor cnr rao biography, c n r rao publications, cnr rao researchgate, sanjay rao c. n. r. rao, cnr rao quotes, cnr rao in hindi
Mubarak ho.
जवाब देंहटाएं