हर्रा, बहेड़ा तथा अर्जुन के लाभ और उपयोग

SHARE:

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्रा , बहेड़ा तथा अर्जुन वनस्पतियों की प्रजातियों के प्रचार एवं प्रसार की आवश्यकता है जिससे इनके वृहद पै...

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्रा, बहेड़ा तथा अर्जुन वनस्पतियों की प्रजातियों के प्रचार एवं प्रसार की आवश्यकता है जिससे इनके वृहद पैमाने पर रोपण को बढ़ावा मिल सके। इन वनस्पतियों के वृहद रोपण से न सिर्फ आर्थिक लाभ की प्राप्ति की जा सकती है अपितु पर्यावरण को भी संरक्षण प्रदान किया जा सकता है।
एक ही कुल की महत्वपूर्ण औषधीय वनस्पतियां हर्रा, बहेड़ा तथा अर्जुन

-डा. अरविन्द सिंह

हर्रा, बहेड़ा तथा अर्जुन महत्वपूर्ण औषधीय वनस्पतियां हैं जो आमतौर से उत्तर तथा मध्य भारत में बहुतायत में पायी जाती हैं। ये तीनों वनस्पति प्रजातियां पुष्पीय पौधों के काम्बरिटेसी (Combretaceae) कुल की सदस्य हैं। तीनों वृक्ष प्रजातियां आमतौर से कठोर प्रवृत्ति की होती हैं जो किसी भी प्रकार की मृदा में उगने में सक्षम होती हैं।

हर्रा, बहेड़ा तथा अर्जुन का उपयोग आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण में बड़े पैमाने पर होता है। इन वृक्षों के उत्पादों का उपयोग देसी दवा के रूप भी किया जाता है। हमारे प्राचीन चिकित्सा ग्रन्थों विशेषकर अथर्ववेद में इन वृक्षों की प्रजातियों के औषधीय गुणों का वर्णन किया गया है। इन वनस्पति प्रजातियों की विशेषताओं एवं उनके औषधीय गुणों का विवरण निम्नलिखित हैः
Harar (Terminalia chebula)
हर्रा:
हर्रा को ‘हरीतकी’ एवं ‘हरड़’ के नाम से भी जाना जाता है। हर्रा के वृक्ष विशाल होते हैं, जिनकी छाल गहरे भूरे रंग की होती है। हर्रा आमतौर से उत्तर भारत के उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती वनों (Tropical deciduous forests) में पाया जाता है। यह देश के पश्चिमी घाट एवं दक्षिण भारत में भी पाया जाता है।

हर्रा का वैज्ञानिक नाम टर्मिनेलिया चेबुला (Terminalia chebula) है। उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में हर्रा के वृक्ष की लम्बाई ज्यादा होती है। इसकी पत्तियाँ साधारण प्रकार की तथा डण्ठलयुक्त होती हैं। पत्तियों की लम्बाई 3-6 सेमी. होती है। हर्रा वृक्ष के सफेद पुष्प अप्रैल-जून में प्रकट होते हैं तथा फल शीत ऋतु में पक के तैयार होते हैं। फल ड्रयूप (Drupe) प्रकार का होता है।

हर्रा के औषधीय गुण: इस वनस्पति के औषधीय गुण
आमतौर से फल में पाये जाते हैं। फल का गुदा अतिसार, पेचिश, दमा, मंदाग्नि, आंत की सूजन, उल्टी, पेशाब सम्बन्धी व्याधियों तथा यकृत व्याधियों में दिया जाता है। फल के गुदे के उपयोग बाह्य तौर पर अल्सर तथा घाव के उपचार में भी किया जाता है। फल का महीन चूर्ण दाँत तथा मसूड़ों सम्बन्धी बिमारियों के उपचार में कारगर होता है। पके फल के सेवन से मानसिक दुर्बलता के उपचार में सहायता मिलती है।

बहेड़ा:
Bahera (Terminalea bellerica)
यह एक विशाल पर्णपाती वृक्ष की प्रजाति है, जिसका मुख्य तना सीधा तथा छाल मोटी तथा गहरे भूरे रंग की होती है। बहेड़ा का वानस्पतिक नाम टर्मिनेलिया बेलेरिका (Terminalea bellerica) है। यह वनस्पति आमतौर से उत्तर भारत के पर्णपाती वनों में पायी जाती है। बहेड़ा नम तथा शुष्क पर्णपाती वनों (Moist and dry deciduous forests) में शाखू (Shorea robusta) तथा सागौन (Tectona grandis) का मुख्य सहयोगी है।

बहेड़ा पथरीली तथा लवणीय भूमि में उगने में सक्षम होता है। अतः इसे बंजर भूमि पर भी उगाया जा सकता है। प्रायद्वीपीय भारत में यह आमतौर से नम घाटियों में पाया जाता है। वनस्पति की पत्तियों का उपयोग रेशम कीट पालन में भी किया जाता है।

बहेड़ा की पत्तियाँ साधारण तथा 3-8 इंच लम्बी होती हैं। पत्तियाँ आमतौर से डालियों के सिरे पर गुच्छा बनाती हैं। फल ड्रयूप प्रकार का होता है। बहेड़ा का रोपण छायेदार वृक्ष के रूप में बाग-बगीचों तथा सड़क के किनारे किया जाता है। यह तीव्र वृद्धि दर वाली वृक्ष की प्रजाति है। वृक्ष में खुशबूदार पुष्प अप्रैल-जून में नई पत्तियों के साथ प्रकट होते हैं जबकि फल शीत ऋतु में पक कर तैयार होते हैं।

बहेड़ा के औषधीय गुण:  
अथर्ववेद के अनुसार बहेड़ा कास, स्वरभेद, गलक्षत, अतीसार, शोथ, अर्श, कुष्ठ और प्लीहा वृद्धि में हितकर है। औषधीय गुण वृक्ष के फल तथा छाल में पाये जाते हैं। सूखा पका फल रक्त स्राव को रोकने तथा विरेचक के रूप में प्रभावी होता है। फल को बवासीर, जलोदर, अतिसार, कोढ़, बदहजमी तथा सरदर्द में दिया जाता है। अधपके फल को विरेचक तथा पूर्णरूप से पके फल को रूधिर स्राव के उपचार में दिया जाता है। फल का उपयोग आयुर्वेदिक औषधि त्रिफला चूर्ण के निर्माण में किया जाता है।

त्रिफला चूर्ण के अन्य दो घटक हरीतकी (हरड़) और आँवला होते हैं। त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद की प्राचीन औषधि है। फल के क्वाथ में जीवाणुरोधी गुण पाये जाते हैं। छाल का उपयोग रक्ताल्पता तथा ल्यूकोडरमा के उपचार में किया जाता है।

अर्जुन:
Arjun (Terminalia arjuna)
अर्जुन वनस्पति आमतौर से उत्तर तथा मध्य भारत के उष्णकटिबन्धीय वनों में पायी जाती है। इसका वैज्ञानिक नाम टर्मिनेलिया अर्जुना (Terminalia arjuna) है। वृक्ष की छाल मोटी चिकनी तथा भूरे रंग की होती है। वर्षा ऋतु में छाल स्वयं गिर जाती है ओर पुनः बन जाती है। इस वनस्पति का रोपण छायेदार वृक्ष के रूप में बाग-बगीचों तथा सड़क के किनारे भी किया जाता है।

अर्जुन पथरीली, लवणीय तथा क्षारीय भूमि में सफलतापूर्वक उगने की क्षमता रखता है। अतः इसे भी बहेड़ा की तरह बंजर भूमि पर उगाया जा सकता है। अर्जुन तीव्र वृद्धि दर वाली वृक्ष की प्रजाति है। पत्तियाँ साधारण प्रकार की होती है तथा उनकी लम्बाई 4-8 सेमी0 तक होती है। पत्तियों का डण्ठल छोटा होता है। अर्जुन में सफेद और सुगंधयुक्त पुष्प अप्रैल तथा मई में लगते हैं तथा फल शीत ऋतु में पक कर तैयार होते हैं। फल की लम्बाई 1-2 सेमी0 तक होती है। परिपक्व फल भूरे लाल रंग के होते हैं।

अर्जुन के औषधीय गुण: अथर्ववेद में अर्जुन वनस्पति का उल्लेख कई बार किया गया है। अर्जुन को ‘हरिता अर्जुना उत’ इत्यादि कहकर इसे हृदय रोगों, अश्मरी, अस्थिभंग, रक्तस्त्रावादि में हितकर बताया है। यह रूधिरविकार, क्षत, क्षय, विष, प्रमेह, व्रण, गुल्म, कफ, पित्तनाशक है।

अर्जुन के औषधीय गुण इसके छाल में पाये जाते है। छाल में ज्वरनाशक तथा हृदयवर्धक गुण पाये जाते हैं। इसके अतिरिक्त, छाल में रक्तस्राव रोकने की भी क्षमता होती है। अर्जुन हृदय व्याधियों के उपचार में अत्यन्त ही कारगर होता है। छाल का क्वाथ अल्सर के उपचार में सहायक होता है। अर्जुन के छाल के सेवन से अस्थिभंग एवं क्षय रोग के उपचार में सहायता मिलती है।

निष्कर्ष:
हर्रा, बहेड़ा तथा अर्जुन एक ही कुल के महत्वपूर्ण औषधीय वनस्पतियां हैं जो विभिन्न प्रकार के व्याधियों के उपचार में कारगर होती हैं। हर्रा एवं बहेड़ा के औषधीय गुण फलों में पाये जाते हैं जबकि इसके विपरीत अर्जुन के औषधीय गुण तने के छाल में पाये जाते हैं। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में इन वृक्षों की प्रजातियों के प्रचार एवं प्रसार की आवश्यकता है जिससे इनके वृहद पैमाने पर रोपण को बढ़ावा मिल सके। इन वनस्पतियों की कठोर प्रवृत्ति के कारण इन्हें बंजर भूमि पर भी उगाया जा सकता है। इनके वृहद रोपण से न सिर्फ आर्थिक लाभ कमाया जा सकता है अपितु पर्यावरण को भी संरक्षण प्रदान किया जा सकता है।

लेखक परिचय:
डॉ. अरविंद सिंह वनस्पति विज्ञान विषय से एम.एस-सी. और पी-एच.डी. हैं। आपकी विशेषज्ञता का क्षेत्र पारिस्थितिक विज्ञान है। आप एक समर्पित शोधकर्ता हैं और राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शोध पत्रिकाओं में अब तक आपके 4 दर्जन से अध‍िक शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। खनन गतिविधियों से प्रभावित भूमि का पुनरूत्थान आपके शोध का प्रमुख विषय है। इसके अतिरिक्त आपने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय मुख्य परिसर की वनस्पतियों पर भी अनुसंधान किया है। आपके अंग्रेज़ी में लिखे विज्ञान विषयक आलेख TechGape.com पर पढ़े जा सकते हैं। आपसे निम्न ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है-
keywords:harar herb benefits in hindi, harar herb in hindi, harar ayurveda, health benefits of haritaki, haritaki side effects, benefits of haritaki powder, properties of haritaki, terminalia belerica bahera, belleric myroblan bahera, bahera tree, bahera plant, strengthen your heart the herb arjuna, information arjuna herb, terminalia arjuna information, arjuna info, ajuna herb, arjuna heart health, arjuna liver, terminalia arjuna blood pressure

COMMENTS

BLOGGER: 2
वैज्ञानिक चेतना को समर्पित इस यज्ञ में आपकी आहुति (टिप्पणी) के लिए अग्रिम धन्यवाद। आशा है आपका यह स्नेहभाव सदैव बना रहेगा।

नाम

अंतरिक्ष युद्ध,1,अंतर्राष्‍ट्रीय ब्‍लॉगर सम्‍मेलन,1,अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ब्लॉगर सम्मेलन-2012,1,अतिथि लेखक,2,अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन,1,आजीवन सदस्यता विजेता,1,आटिज्‍म,1,आदिम जनजाति,1,इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी,1,इग्‍नू,1,इच्छा मृत्यु,1,इलेक्ट्रानिकी आपके लिए,1,इलैक्ट्रिक करेंट,1,ईको फ्रैंडली पटाखे,1,एंटी वेनम,2,एक्सोलोटल लार्वा,1,एड्स अनुदान,1,एड्स का खेल,1,एन सी एस टी सी,1,कवक,1,किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज,1,कृत्रिम मांस,1,कृत्रिम वर्षा,1,कैलाश वाजपेयी,1,कोबरा,1,कौमार्य की चाहत,1,क्‍लाउड सीडिंग,1,क्षेत्रीय भाषाओं में विज्ञान कथा लेखन,9,खगोल विज्ञान,2,खाद्य पदार्थों की तासीर,1,खाप पंचायत,1,गुफा मानव,1,ग्रीन हाउस गैस,1,चित्र पहेली,201,चीतल,1,चोलानाईकल,1,जन भागीदारी,4,जनसंख्‍या और खाद्यान्‍न समस्‍या,1,जहाँ डॉक्टर न हो,1,जितेन्‍द्र चौधरी जीतू,1,जी0 एम0 फ़सलें,1,जीवन की खोज,1,जेनेटिक फसलों के दुष्‍प्रभाव,1,जॉय एडम्सन,1,ज्योतिर्विज्ञान,1,ज्योतिष,1,ज्योतिष और विज्ञान,1,ठण्‍ड का आनंद,1,डॉ0 मनोज पटैरिया,1,तस्‍लीम विज्ञान गौरव सम्‍मान,1,द लिविंग फ्लेम,1,दकियानूसी सोच,1,दि इंटरप्रिटेशन ऑफ ड्रीम्स,1,दिल और दिमाग,1,दिव्य शक्ति,1,दुआ-तावीज,2,दैनिक जागरण,1,धुम्रपान निषेध,1,नई पहल,1,नारायण बारेठ,1,नारीवाद,3,निस्‍केयर,1,पटाखों से जलने पर क्‍या करें,1,पर्यावरण और हम,8,पीपुल्‍स समाचार,1,पुनर्जन्म,1,पृथ्‍वी दिवस,1,प्‍यार और मस्तिष्‍क,1,प्रकृति और हम,12,प्रदूषण,1,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,1,प्‍लांट हेल्‍थ क्‍लीनिक,1,प्लाज्मा,1,प्लेटलेटस,1,बचपन,1,बलात्‍कार और समाज,1,बाल साहित्‍य में नवलेखन,2,बाल सुरक्षा,1,बी0 प्रेमानन्‍द,4,बीबीसी,1,बैक्‍टीरिया,1,बॉडी स्कैनर,1,ब्रह्माण्‍ड में जीवन,1,ब्लॉग चर्चा,4,ब्‍लॉग्‍स इन मीडिया,1,भारत के महान वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना,1,भारत डोगरा,1,भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना,1,मंत्रों की अलौकिक शक्ति,1,मनु स्मृति,1,मनोज कुमार पाण्‍डेय,1,मलेरिया की औषधि,1,महाभारत,1,महामहिम राज्‍यपाल जी श्री राम नरेश यादव,1,महाविस्फोट,1,मानवजनित प्रदूषण,1,मिलावटी खून,1,मेरा पन्‍ना,1,युग दधीचि,1,यौन उत्पीड़न,1,यौन शिक्षा,1,यौन शोषण,1,रंगों की फुहार,1,रक्त,1,राष्ट्रीय पक्षी मोर,1,रूहानी ताकत,1,रेड-व्हाइट ब्लड सेल्स,1,लाइट हाउस,1,लोकार्पण समारोह,1,विज्ञान कथा,1,विज्ञान दिवस,2,विज्ञान संचार,1,विश्व एड्स दिवस,1,विषाणु,1,वैज्ञानिक मनोवृत्ति,1,शाकाहार/मांसाहार,1,शिवम मिश्र,1,संदीप,1,सगोत्र विवाह के फायदे,1,सत्य साईं बाबा,1,समगोत्री विवाह,1,समाचार पत्रों में ब्‍लॉगर सम्‍मेलन,1,समाज और हम,14,समुद्र मंथन,1,सर्प दंश,2,सर्प संसार,1,सर्वबाधा निवारण यंत्र,1,सर्वाधिक प्रदूशित शहर,1,सल्फाइड,1,सांप,1,सांप झाड़ने का मंत्र,1,साइंस ब्‍लॉगिंग कार्यशाला,10,साइक्लिंग का महत्‍व,1,सामाजिक चेतना,1,सुरक्षित दीपावली,1,सूत्रकृमि,1,सूर्य ग्रहण,1,स्‍कूल,1,स्टार वार,1,स्टीरॉयड,1,स्‍वाइन फ्लू,2,स्वास्थ्य चेतना,15,हठयोग,1,होलिका दहन,1,‍होली की मस्‍ती,1,Abhishap,4,abraham t kovoor,7,Agriculture,8,AISECT,11,Ank Vidhya,1,antibiotics,1,antivenom,3,apj,1,arshia science fiction,2,AS,26,ASDR,8,B. Premanand,5,Bal Kahani Lekhan Karyashala,1,Balsahitya men Navlekhan,2,Bharat Dogra,1,Bhoot Pret,7,Blogging,1,Bobs Award 2013,2,Books,57,Born Free,1,Bushra Alvera,1,Butterfly Fish,1,Chaetodon Auriga,1,Challenges,9,Chamatkar,1,Child Crisis,4,Children Science Fiction,2,CJ,1,Covid-19,7,current,1,D S Research Centre,1,DDM,5,dinesh-mishra,2,DM,6,Dr. Prashant Arya,1,dream analysis,1,Duwa taveez,1,Duwa-taveez,1,Earth,43,Earth Day,1,eco friendly crackers,1,Education,3,Electric Curent,1,electricfish,1,Elsa,1,Environment,32,Featured,5,flehmen response,1,Gansh Utsav,1,Government Scholarships,1,Great Indian Scientist Hargobind Khorana,1,Green House effect,1,Guest Article,5,Hast Rekha,1,Hathyog,1,Health,69,Health and Food,6,Health and Medicine,1,Healthy Foods,2,Hindi Vibhag,1,human,1,Human behavior,1,humancurrent,1,IBC,5,Indira Gandhi Rajbhasha Puraskar,1,International Bloggers Conference,5,Invention,9,Irfan Hyuman,1,ISRO,5,jacobson organ,1,Jadu Tona,3,Joy Adamson,1,julian assange,1,jyotirvigyan,1,Jyotish,11,Kaal Sarp Dosha Mantra,1,Kaal Sarp Yog Remady,1,KNP,2,Kranti Trivedi Smrati Diwas,1,lady wonder horse,1,Lal Kitab,1,Legends,12,life,2,Love at first site,1,Lucknow University,1,Magic Tricks,9,Magic Tricks in Hindi,9,magic-tricks,8,malaria mosquito,1,malaria prevention,1,man and electric,1,Manjit Singh Boparai,1,mansik bhram,1,media coverage,1,Meditation,1,Mental disease,1,MK,3,MMG,6,Moon,1,MS,3,mystery,1,Myth and Science,2,Nai Pahel,8,National Book Trust,3,Natural therapy,2,NCSTC,2,New Technology,10,NKG,74,Nobel Prize,7,Nuclear Energy,1,Nuclear Reactor,1,OPK,2,Opportunity,9,Otizm,1,paradise fish,1,personality development,1,PK,20,Plant health clinic,1,Power of Tantra-mantra,1,psychology of domestic violence,1,Punarjanm,1,Putra Prapti Mantra,1,Rajiv Gandhi Rashtriya Gyan Vigyan Puraskar,1,Report,9,Researches,2,RR,2,SBWG,3,SBWR,5,SBWS,3,Science and Technology,5,science blogging workshop,22,Science Blogs,1,Science Books,56,Science communication,22,Science Communication Through Blog Writing,7,Science Congress,1,Science Fiction,13,Science Fiction Articles,5,Science Fiction Books,5,Science Fiction Conference,8,Science Fiction Writing in Regional Languages,11,Science Times News and Views,2,science-books,1,science-puzzle,44,Scientific Awareness,5,Scientist,38,SCS,7,SD,4,secrets of octopus paul,1,sexual harassment,1,shirish-khare,4,SKS,11,SN,1,Social Challenge,1,Solar Eclipse,1,Steroid,1,Succesfull Treatment of Cancer,1,superpowers,1,Superstitions,51,Tantra-mantra,19,Tarak Bharti Prakashan,1,The interpretation of dreams,2,Tips,1,Tona Totka,3,tsaliim,9,Universe,27,Vigyan Prasar,33,Vishnu Prashad Chaturvedi,1,VPC,4,VS,6,Washikaran Mantra,1,Where There is No Doctor,1,wikileaks,1,Wildlife,12,Zakir Ali Rajnish Science Fiction,3,
ltr
item
Scientific World: हर्रा, बहेड़ा तथा अर्जुन के लाभ और उपयोग
हर्रा, बहेड़ा तथा अर्जुन के लाभ और उपयोग
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi4EJ6-ckqFTRIe1w6lnH54ILkUYjEeAK0VssafPknyJ_6y41hkbuJW_xV10KGDeBfAb8AasfPPDj4WbciqFoXpIdE06bWUfuxgXJcA3IPAfXZ3nd_VxXgu2UbVwCiZ_rVutSjqUKEO7Z-X/s640/Image+of+Harra.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi4EJ6-ckqFTRIe1w6lnH54ILkUYjEeAK0VssafPknyJ_6y41hkbuJW_xV10KGDeBfAb8AasfPPDj4WbciqFoXpIdE06bWUfuxgXJcA3IPAfXZ3nd_VxXgu2UbVwCiZ_rVutSjqUKEO7Z-X/s72-c/Image+of+Harra.jpg
Scientific World
https://www.scientificworld.in/2015/04/harar-bahera-arjun-benefits-hindi.html
https://www.scientificworld.in/
https://www.scientificworld.in/
https://www.scientificworld.in/2015/04/harar-bahera-arjun-benefits-hindi.html
true
3850451451784414859
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy