Udupi Ramachandra Rao Biography in Hindi
प्रोफेसर यू. आर. राव_Professor Udupi Ramachandra Rao (1932-2017) का आज सुबह दिनांक 24 July, 2017 को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रो. यू.आर. राव अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एक प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे। वह इसरो के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध अंतरिक्ष विज्ञानी थे। वह भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला से भी काफी समय तक जुड़े रहे। उन्होंने भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग समेत अनेक राष्ट्रीय संस्थाओं में अपना योगदान दिया।
प्रोफेसर राव का जन्म 10 मार्च, 1932 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने 1960 में अपने कैरियर की शुरुआत के बाद से भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास में खासकर संचार और प्राकृतिक संसाधनों के सुदूर संवेदन के व्यापक उपयोगों में योगदान दिया। प्रो राव ने 1972 में भारत में उपग्रह प्रौद्योगिकी की स्थापना के लिए जिम्मेदारी उठाई। उनके मार्गदर्शन में 1975 में पहला भारतीय उपग्रह 'आर्यभट्ट' के साथ शुरुआत हुई, 20 से अधिक उपग्रहों का डिजाइन, संविरचन, और प्रमोचन किया गया। प्रोफेसर राव ने भारत में रॉकेट प्रौद्योगिकी के विकास को भी त्वरित गति प्रदान की, जिसके परिणामस्वरूप 1992 में एएसएलवी रॉकेट और परिचालन पीएसएलवी प्रमोचन यान का सफल प्रक्षेपण किया गया।
प्रो. राव ने कॉस्मिक किरणें, अंतरग्रहीय भौतिकी, उच्च ऊर्जा खगोलिकी, अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं उपग्रह तथा रॉकेट प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर 350 से भी अधिक शोध पत्रों को प्रकाशन किया गया। प्रोफेसर राव ने विभिन्न विषयों पर अनेक पुस्तकें लिखीं, जिनमें से कुछ प्रमुख पुस्तकें हैं: फिजिक्स आॅफ द कम्प्यूनिकेशन, स्पेस एंड एजेंडा—21— केरिंग फॉर द प्लेनेट अर्थ एंड स्पेय टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल डेवलेपमेंट।
प्रोफेसर राव को 21 से भी अधिक विश्वविद्यालयों से डी.एस.सी. (मानद डाक्टरेट्) की उपाधि प्राप्त हुई थी, जिनमें यूरोप का सबसे पुराना विश्वविद्यालय, बोलोगना विश्वविद्यालय भी शामिल है। उन्हें शांति स्वरूप भटनागर सम्मान, विक्रम साराभाई सम्मान, जवाहर लाल नेहरू सम्मान, इंसा एवं इसरो द्वारा लाईट टाईम एचिवमेंट अवार्ड, पी सी महालोबनिस सम्मान, यूरी गागरिन सम्मान, मेघनाद साहा गोल्ड मेडल सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार द्वारा इसी साल उन्हें दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'पद्म विभूषण' से भी सम्मानित किया गया।
-X-X-X-X-X-

नवनीत कुमार गुप्ता पिछले दस वर्षों से पत्र-पत्रिकाओं, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन आदि जनसंचार के विभिन्न माध्यमों द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए प्रयासरत हैं। आपकी विज्ञान संचार विषयक लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा इन पर गृह मंत्रालय के ‘राजीव गांधी ज्ञान विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार' सहित अनेक पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। आप विज्ञान संचार के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘विज्ञान प्रसार’ से सम्बंद्ध हैं। आपसे निम्न मेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है:

keywords:
u r rao isro, u r rao isro in hindi u r rao isro biography in hindi, udupi ramachandra rao padma vibhushan in hindi, prof. udipi ramachandra rao in hindi, prof. udipi ramachandra rao biography in hindi, प्रोफेसर यू आर राव, प्रोफेसर यू आर राव जीवनी, प्रोफेसर यू आर राव परिचय,
नमन और विनम्र श्रद्धाँजलि।
जवाब देंहटाएंप्रोफेसर राव को सादर श्रद्धांजलि !
जवाब देंहटाएं