गाजर घास, कुर्री तथा जलकुम्भी नियंत्रण के उपाय

SHARE:

गाजर घास, कुर्री तथा जलकुम्‍भी के उपयोग तथा उनके नियंत्रण के आसान उपाय।

घातक खरपतवार गाजर घास, कुर्री 
तथा जलकुम्भी का उपयोग द्वारा नियन्त्रण

-डॉ. अरविन्द सिंह

विदेशी मूल की वनस्पतियों गाजर घास, कुर्री एवं जलकुम्भी की गिनती भारत के घातक खरपतवारों में होती है जिनका विनाश एक दुष्कर कार्य है। लेकिन इनमें कुछ लाभकारी गुण भी मौजूद हैं जो इन्हें उपयोगी बनाते हैं। अतः इन खरपतवारों के उपयोग से इनके विस्तार को रोका जा सकता है।

खरपतवार वह अनावश्यक पौधे होते हैं जो कि आमतौर पर वहाँ उगते हैं जहाँ उनकी आवश्यकता नहीं होती है। खरपतवार न केवल फसलों को क्षति पहुँचाते हैं अपितु उपजाऊ भूमि को बेकार भूमि में तब्दील कर देते हैं। इसके अतिरिक्त खरपतवार वन, घास के मैदान, तालाबों, नदियों, झीलों जैसे महत्वपूर्ण पारितन्त्रों (Ecosystem) की जैव-विविधता को भी प्रभावित करते हैं।

गाजर घास, कुर्री तथा जलकुम्भी विदेशी मूल के ऐसे ही घातक खरपतरवार हैं जो आज देश के लिए समस्या साबित हो रहे हैं। इनका विनाश एक दुष्कर कार्य है क्योंकि देश में इन खरपतवारों के नियन्त्रण के लिए विभिन्न प्रकार के रासायनिक खरपतवारनाशकों का उपयोग वृहद पैमाने पर होता है। उदाहरण के लिए गाजर घास के नियंत्रण के लिए एट्राजीन, पैराक्वाट, डाइयरान, डेलपान तथा ग्लाईफासेट जैसे शाकनाशकों का उपयोग होता है जबकि कुर्री के नियन्त्रण के लिए 2, 4-डी (2, 4-Dichlorophenoxyacetic acid) तथा 2,4,5-टी (2,4,5-Trichlorophenoxyacetic acid) जैसे खरपतवारनाशकों का उपयोग होता है।

Gajar Ghas - Parthenium hysterophorusजलकुम्भी जैसे जलीय खरपतवार के नियन्त्रण के लिए पैराक्वाट तथा 2,4-डी का प्रयोग होता है। खरपतवारनाशकों के प्रयोग से पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है साथ ही आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ती है। इन हानिकारक पौधों में कुछ लाभकारी गुण मौजूद हैं जिससे इनका उपयोग कर न सिर्फ इनसे लाभ की प्राप्ति की जा सकती है अपितु इन पर प्रभावी नियंत्रण भी पाया जा सकता है। इन खरपतवारों एवं उनके लाभकारी गुणों का वर्णन निम्नलिखित है:
गाजर घास:
गाजर घास उष्णकटिबंधीय अमेरीकी मूल का शाकीय पौधा है जो आज देश के मैदानी क्षेत्रों में समस्या बना हुआ है। चूंकि पौधे की पत्तियाँ गाजर की पत्तियों के समान होती हैं इसलिए इसे गाजर घास के नाम से जाना जाता है। इस पौधे को ‘कांग्रेस घास’ तथा ‘चमक चाँदनी’ नामों से भी जाना जाता है। गाजर घास का वैज्ञानिक नाम पार्थिनियम हिट्रोफोरस (Parthenium hysterophorus) है और यह पौधा पुष्पीय पौधों के एस्टेरेसी (Asteraceae) कुल का सदस्य है। पौधे की औसत ऊँचाई 1 मीटर तक होती है।

भारत में इस पौधे का आगमन अमेरिका तथा मेक्सिको से आयातित गेहुँ की विभिन्न प्रजातियों के साथ हुआ था। सर्वप्रथम इस पौधे को 1956 में पुणे, महाराष्ट्र में देखा गया था। आज इस विदेशी मूल के पौधे ने देश के मैदानी क्षेत्रों में आतंक मचा रखा है। गाजर घास का एक पौधा 25,000 से भी ज्यादा बीज पैदा करता है जिनका फैलाव दूर-दूर तक वायु द्वारा होता है। यह हानिकारक पौधा फसलों के उत्पादन को प्रभावित करने के साथ-साथ मनुष्य एवं पालतू पशुओं के स्वास्थ्य लिए भी हानिकारक है।

गाजर घास के पराग से मनुष्यों में श्वास सम्बन्धी बिमारियाँ जैसे दमा, ब्रान्काइटिस आदि पैदा होती हैं। जबकि पशुओं में इस पौधे से त्वचा बिमारियाँ होती हैं। गाजर घास मृदा में उपस्थित नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक राइजोबियम जीवाणुओं के विकास एवं विस्तार पर विपरीत प्रभाव डालता है। इसके कारण दलहनी फसलों में जड़ ग्रन्थियों की संख्या 60 प्रतिशत तक घट जाती है। यह पौधा जहाँ उगता है वहां यह पौधों की अन्य प्रजातियों को विस्थापित कर अपना एकाधिकार स्थापित कर लेता है जिससे जैव-विविधता की क्षति होती है।

गाजर घास के लाभकारी गुण:
गाजर घास घातक खरपतवार को हरी खाद के रूप में उपयोग कर इसको नियन्त्रित किया जा सकता है। पौधे में 1.5 से 2 प्रतिशत तक नाइट्रोजन की मात्रा होती है। गाजर घास को पुष्पित होने से पूर्व ही काटकर कृषि भूमि पर फैलाकर जुताई कर देने से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है। खेत में जीवांश पदार्थों की वृद्धि के साथ-साथ नाइट्रोजन की मात्रा में भी वृद्धि होती है। जीवांश पदार्थों की वृद्धि के कारण मिट्टी की जल धारण क्षमता भी बढ़ जाती है परिणामस्वरूप कम वर्षा में भी फसल की पैदावार अच्छी होती है। जीवांश पदार्थ मृदा की संरचना में भी सुधार करते हैं जिससे जल तथा वायु द्वारा मृदा अपरदन Soil Erosion की संभावनायें क्षीण हो जाती है। पौधों को कच्चे माल के रूप में जैव-गैस संयंत्र में उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, गाजर घास के सूखे पौधे का उपयोग केंचुआ खाद निर्माण हेतु भी किया जा सकता है।

गाजर घास की पत्तियों का रस अलसी के बीजों की अंकुरण क्षमता को बढ़ाता है अतः इस हानिकारक पौधे का उपयोग बीज अंकुरण हेतु किया जा सकता है। पत्तियों से ही प्राप्त अर्क का उपयोग पिस्सू को दूर करने में किया जा सकता है। गाजर घास की जड़ों का अर्क पेचिस जैसी बिमारियों के उपचार में कारगर होता है।

Kurri - Lantana camara
कुर्री:
यह एक झाड़ीनुमा सदाबहार बहुवर्षीय पौधा है। इसका वैज्ञानिक नाम लैण्टाना कमरा (Lantana camara) है जो पुष्पीय पौधों के वरविनेसी (Verbenaceae) कुल का सदस्य है। इसे वनों का कैंसर भी कहा जाता है। कुर्री भी गाजर घास की तरह उष्णकटिबंधीय अमेरिकी मूल की वनस्पति है जिसे अंग्रेज शासन के दौरान भारत में सजावटी पौधे के रूप में पड़ोसी देश श्रीलंका से लाया गया था। आज यह पौधा पूरे देश में विशेषकर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश में एक प्रमुख समस्या बना हुआ है।

कुर्री के आक्रमण के फलस्वरूप इन राज्यों के वनों की जैव-विविधता पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इसके अतिरिक्त यह कृषि भूमि में भी अपने आप को स्थापित कर फसलों को नुकसान पहुँचा रहा है। कुर्री की जड़े आमतौर से सतही होती हैं जो मृदा की ऊपरी सतह से पोषक तत्वों को अवशोषित कर फसलों को नुकसान पहुँचाती हैं।

कुर्री के लाभकारी गुण:
कुर्री के पत्तियों में मच्छर भगाने के गुण होते हैं अतः कुर्री की सुखी पत्तियों को जलाकर मच्छरों को दूर किया जा सकता है अथवा इसकी पत्तियों से मच्छररोधी उत्पादों का निर्माण किया जा सकता है। कुर्री का तना एवं लचीली शाखायें दीमकरोधी होती हैं अतः तनों तथा शाखाओं का उपयोग साज-सामग्री, डलिया, कुर्सी, मेज आदि के निर्माण में किया जा सकता है। कुर्री कम होती बांस (बैम्बू) वनस्पति का विकल्प साबित हो सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी के स्थान पर कुर्री के तने को ऊर्जा उत्पादन हेतु गैसीफायर संयंत्र में किया जा सकता है। कुर्री की शाखाओं को हरी खाद के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। कुर्री में औषधीय गुण भी पाये जाते हैं। पत्तियों का अर्क मलेरिया, टिटनस एवं गठिया रोगों के उपचार में उपयोगी होता है।
Eichhornia

जलकुम्भी:
यह एक जलीय शाकीय पौधा है जिसका वैज्ञानिक नाम आइकार्निया क्रेसपीस है। यह वनस्पति पुष्पीय पौधों के पाण्टीडेरीयेसी कुल की सदस्य है। यह स्वतन्त्र रूप से जल में तैरने वाला पौधा है। जलकुम्भी को भी अंग्रेज शासन के दौरान सजावटी पौधे के रूप में सर्वप्रथम बंगाल में प्रवेश कराया गया था।

जलकुम्भी मीठे जल जैसे तालाबों, नदियों, नहरों, झीलों आदि में विशेषकर वर्षा ऋतु में बहुतायत में उगता है जिसके परिणामस्वरूप, नौकायन, मछली पकड़ने आदि में व्यवधान उत्पन्न होता है। जलकुम्भी खरपतवार के रूप में धान, मखाना, सिंघाड़ा जैसी फसलों के उत्पादन को प्रभावित करती है। भारत में जलकुम्भी का सर्वाधिक हानिकारक प्रभाव पश्चिम बंगाल, असम, बिहार और आन्ध्र प्रदेश राज्यों में देखा गया है। जलकुम्भी के घातक स्वरूप को देखते हुए इसे ‘बंगाल के आतंक’ तथा ‘नीला शैतान’ जैसे नामों से भी पुकारा जाता है।

जलकुम्भी के लाभकारी गुण:
जलकुम्भी वनस्पति में नाइट्रोजन की मात्रा 2 प्रतिशत से ज्यादा होती है। अतः पौधे को हरी खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पौधे का उपयोग जैव-गैस संयंत्रों में कच्चे पदार्थ के रूप में किया जा सकता है। जलकुम्भी मुलायम होने के कारण आसानी से विघटित होने वाली वनस्पति है। इसी गुण के कारण जलकुम्भी जैव-गैस उत्पादन के लिए वरदान साबित हो सकता है। इसके अतिरिक्त, जलकुम्भी को पालतू पशुओं हेतु चारे के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। जैव-गैस संयंत्र में जलकुम्भी के उपयोग से गोबर की बचत होगी जिसे खाद के रूप में खेतों में उपयोग किया जा सकता है।

जलकुम्भी पौधे का उपयोग कम्पोस्ट बनाने हेतु भी किया जा सकता है। जलकुम्भी से तैयार कम्पोस्ट को गृह वाटिका में सब्जियों, फलों तथा सजावटी पौधों को उगाने में प्रयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, जलकुम्भी कम्पोस्ट को नर्सरी में पौधो को तैयार करने हेतु भी किया जा सकता है। कम्पोस्ट को जमीन से निकाले गये पौधों की जड़ो की नमी को बनाये रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जलकुम्भी का उपयोग दावा (लेयरिंग) तथा रोपण (ग्राफ्टिंग) में भी किया जा सकता है।

जलकुम्भी में जल के प्रदूषकों को अवशोषित करने की क्षमता होती है। अतः पौधे का उपयोग जल शोधन में भी किया जा सकता है। बाद में ऐसे पौधों को जलाकर अभवा भूमि में गाड़कर नष्ट किया जा सकता है।

निष्कर्ष:
गाजर घास, कुर्री एवं जलकुम्भी विदेशी मूल के वह घातक खरपतवार हैं जो आज देश के लिए अभिशाप बन गए हैं। इनके भरमार से न केवल फसल पैदावार प्रभावित होती है अपितु आवास में इनके एकाधिकार के कारण देसी पौधों की प्रजातियाँ विस्थापित हो जाती हैं जिसके जैव-विविधता का क्षय होता है। इन वनस्पतियों के नियन्त्रण हेतु आमतौर से वृहद पैमाने पर खरपतवारनाशकों का उपयोग होता है जिससे वातावरण प्रदूषित होता है और साथ ही लागत भी आती है। अतः इन घातक खरपतवारों में उपस्थित उपयोगी गुणों से न सिर्फ लाभान्वित हुआ जा सकता है अपितु इन पर प्रभावी नियंत्रण भी पाया जा सकता है।

लेखक परिचय:

डॉ. अरविंद सिंह वनस्पति विज्ञान विषय से एम.एस-सी. और पी-एच.डी. हैं। आपकी विशेषज्ञता का क्षेत्र पारिस्थितिक विज्ञान है। आप एक समर्पित शोधकर्ता हैं और राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शोध पत्रिकाओं में अब तक आपके 4 दर्जन से अध‍िक शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। खनन गतिविधियों से प्रभावित भूमि का पुनरूत्थान आपके शोध का प्रमुख विषय है। इसके अतिरिक्त आपने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय मुख्य परिसर की वनस्पतियों पर भी अनुसंधान किया है। आपके अंग्रेज़ी में लिखे विज्ञान विषयक आलेख TechGape.Com पर पढ़े जा सकते हैं। आपसे निम्न ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है-
keywords: lantana camara in india, lantana camara hindi name, lantana camara medicinal uses in hindi, lantana camara description in hindi, lantana camara inflorescence in hindi, lantana camara propagation in hindi, lantana camara taxonomy, parthenium hysterophorus in india, parthenium hysterophorus hindi name, parthenium hysterophorus control in hindi, parthenium hysterophorus uses in hindi, parthenium hysterophorus medicinal uses in hindi, parthenium hysterophorus description in hindi, jalkumbhi english name, jalkumbhi flower in hindi, jalkumbhi in hindi, Eichhornia in Hindi, eichhornia crassipes medicinal uses, eichhornia crassipes uses, eichhornia crassipes pronunciation, eichhornia azurea, pontederiaceae, eichhornia pronunciation, eichhornia terror of bengal, गाजर घास एलर्जी, गाजर घास के उपयोग, गाजर घास, पार्थेनियम, घास के प्रकार, लैंटाना, जलकुंभी, जलकुम्भी का वैज्ञानिक नाम, गाजर घास के उपयोग, खरपतवार नाशक दवा, खरपतवार के नाम, नेपियर घास

COMMENTS

BLOGGER: 7
  1. are vah badi upyogi jankari di apne. dhanyvad!

    जवाब देंहटाएं
  2. आदरणीय अरविन्द्र जी ,
    मै मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का निवासी हूँ। खेती के साथ ही मैं अपने आसपास अन्य स्त्रोतों के जरिये खेती की सुनिश्चित आय प्राप्त करना चाहता हूँ। मेरे खेत के चारों ओर लेन्टाना पर्याप्त मात्र में है। मैं उसके ही साथ खेती में अपना भविष्य देखना चाहता हूँ। मैंने आपका शोध पत्र लेन्टाना के लिए पढ़ा। अभी मेरी जिज्ञासा ख़त्म नहीं हुयी। जबकि और बढ़ी ही है। कृपया मुझे लेन्टाना के बारे में जानकारी देगे तो बड़ी कृपा होगी ।
    1 . लेन्टाना का आसवन यन्त्र अलग है या पारम्परिक जिससे मेन्था आसवित करते है ?मुझे जानकारी दी गयी थी कि इसका आसवन यन्त्र
    2 . लेन्टाना के तेल का उत्पादन प्रति लीटर कितने किलो पत्तियों में निकलेगा ?
    3 . लेन्टाना का पौधा मध्यप्रदेश / उत्तरप्रदेश के इलाकों में पाये जाने वाले जंगली पौधे जिसके फूल लाल पीले रंग मिक्स रंग या अलग कोई और किस्म के ,जिसका तेल ज्यादा हो ?
    4 . लेन्टाना तेल औसत बाजार मूल्य प्रति लीटर क्या है ? साथ ही इसका बाजार मुख्यतः कहा है ?

    जवाब देंहटाएं
  3. बेनामी12/29/2015 4:24 am

    Is "Jalkumbhi" useful for waste water treatement? How?

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत ही अच्छी जानकारी प्राप्त हुई
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  5. संदिप4/27/2017 11:40 am

    महोदय जी हमारा 1येकड का तलाब हैं जिसमे जलकूमभि से हम परेशान है ईसे हमेशा के लिये हटाना है कृपया सटीक उपाय बताय ईसे दुर करने के लिय कया_कया सामग्री लगेगी ओर कहा मिलेगी

    जवाब देंहटाएं
  6. गाजर घास नियंत्रण के लिए केरोसिन का छिड़काव एक रामबाण उपाय है जहां पर भी गाजर घास उगी हुई हो वहां पर केरोसिन पानी में मिलाकर छिड़काव कर दें गाजर घास नहीं पर हो जाएगी बाकी किसी भी पौधे को नुकसान नहीं होगा

    जवाब देंहटाएं
वैज्ञानिक चेतना को समर्पित इस यज्ञ में आपकी आहुति (टिप्पणी) के लिए अग्रिम धन्यवाद। आशा है आपका यह स्नेहभाव सदैव बना रहेगा।

नाम

अंतरिक्ष युद्ध,1,अंतर्राष्‍ट्रीय ब्‍लॉगर सम्‍मेलन,1,अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ब्लॉगर सम्मेलन-2012,1,अतिथि लेखक,2,अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन,1,आजीवन सदस्यता विजेता,1,आटिज्‍म,1,आदिम जनजाति,1,इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी,1,इग्‍नू,1,इच्छा मृत्यु,1,इलेक्ट्रानिकी आपके लिए,1,इलैक्ट्रिक करेंट,1,ईको फ्रैंडली पटाखे,1,एंटी वेनम,2,एक्सोलोटल लार्वा,1,एड्स अनुदान,1,एड्स का खेल,1,एन सी एस टी सी,1,कवक,1,किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज,1,कृत्रिम मांस,1,कृत्रिम वर्षा,1,कैलाश वाजपेयी,1,कोबरा,1,कौमार्य की चाहत,1,क्‍लाउड सीडिंग,1,क्षेत्रीय भाषाओं में विज्ञान कथा लेखन,9,खगोल विज्ञान,2,खाद्य पदार्थों की तासीर,1,खाप पंचायत,1,गुफा मानव,1,ग्रीन हाउस गैस,1,चित्र पहेली,201,चीतल,1,चोलानाईकल,1,जन भागीदारी,4,जनसंख्‍या और खाद्यान्‍न समस्‍या,1,जहाँ डॉक्टर न हो,1,जितेन्‍द्र चौधरी जीतू,1,जी0 एम0 फ़सलें,1,जीवन की खोज,1,जेनेटिक फसलों के दुष्‍प्रभाव,1,जॉय एडम्सन,1,ज्योतिर्विज्ञान,1,ज्योतिष,1,ज्योतिष और विज्ञान,1,ठण्‍ड का आनंद,1,डॉ0 मनोज पटैरिया,1,तस्‍लीम विज्ञान गौरव सम्‍मान,1,द लिविंग फ्लेम,1,दकियानूसी सोच,1,दि इंटरप्रिटेशन ऑफ ड्रीम्स,1,दिल और दिमाग,1,दिव्य शक्ति,1,दुआ-तावीज,2,दैनिक जागरण,1,धुम्रपान निषेध,1,नई पहल,1,नारायण बारेठ,1,नारीवाद,3,निस्‍केयर,1,पटाखों से जलने पर क्‍या करें,1,पर्यावरण और हम,8,पीपुल्‍स समाचार,1,पुनर्जन्म,1,पृथ्‍वी दिवस,1,प्‍यार और मस्तिष्‍क,1,प्रकृति और हम,12,प्रदूषण,1,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,1,प्‍लांट हेल्‍थ क्‍लीनिक,1,प्लाज्मा,1,प्लेटलेटस,1,बचपन,1,बलात्‍कार और समाज,1,बाल साहित्‍य में नवलेखन,2,बाल सुरक्षा,1,बी0 प्रेमानन्‍द,4,बीबीसी,1,बैक्‍टीरिया,1,बॉडी स्कैनर,1,ब्रह्माण्‍ड में जीवन,1,ब्लॉग चर्चा,4,ब्‍लॉग्‍स इन मीडिया,1,भारत के महान वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना,1,भारत डोगरा,1,भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना,1,मंत्रों की अलौकिक शक्ति,1,मनु स्मृति,1,मनोज कुमार पाण्‍डेय,1,मलेरिया की औषधि,1,महाभारत,1,महामहिम राज्‍यपाल जी श्री राम नरेश यादव,1,महाविस्फोट,1,मानवजनित प्रदूषण,1,मिलावटी खून,1,मेरा पन्‍ना,1,युग दधीचि,1,यौन उत्पीड़न,1,यौन शिक्षा,1,यौन शोषण,1,रंगों की फुहार,1,रक्त,1,राष्ट्रीय पक्षी मोर,1,रूहानी ताकत,1,रेड-व्हाइट ब्लड सेल्स,1,लाइट हाउस,1,लोकार्पण समारोह,1,विज्ञान कथा,1,विज्ञान दिवस,2,विज्ञान संचार,1,विश्व एड्स दिवस,1,विषाणु,1,वैज्ञानिक मनोवृत्ति,1,शाकाहार/मांसाहार,1,शिवम मिश्र,1,संदीप,1,सगोत्र विवाह के फायदे,1,सत्य साईं बाबा,1,समगोत्री विवाह,1,समाचार पत्रों में ब्‍लॉगर सम्‍मेलन,1,समाज और हम,14,समुद्र मंथन,1,सर्प दंश,2,सर्प संसार,1,सर्वबाधा निवारण यंत्र,1,सर्वाधिक प्रदूशित शहर,1,सल्फाइड,1,सांप,1,सांप झाड़ने का मंत्र,1,साइंस ब्‍लॉगिंग कार्यशाला,10,साइक्लिंग का महत्‍व,1,सामाजिक चेतना,1,सुरक्षित दीपावली,1,सूत्रकृमि,1,सूर्य ग्रहण,1,स्‍कूल,1,स्टार वार,1,स्टीरॉयड,1,स्‍वाइन फ्लू,2,स्वास्थ्य चेतना,15,हठयोग,1,होलिका दहन,1,‍होली की मस्‍ती,1,Abhishap,4,abraham t kovoor,7,Agriculture,8,AISECT,11,Ank Vidhya,1,antibiotics,1,antivenom,3,apj,1,arshia science fiction,2,AS,26,ASDR,8,B. Premanand,5,Bal Kahani Lekhan Karyashala,1,Balsahitya men Navlekhan,2,Bharat Dogra,1,Bhoot Pret,7,Blogging,1,Bobs Award 2013,2,Books,57,Born Free,1,Bushra Alvera,1,Butterfly Fish,1,Chaetodon Auriga,1,Challenges,9,Chamatkar,1,Child Crisis,4,Children Science Fiction,2,CJ,1,Covid-19,7,current,1,D S Research Centre,1,DDM,5,dinesh-mishra,2,DM,6,Dr. Prashant Arya,1,dream analysis,1,Duwa taveez,1,Duwa-taveez,1,Earth,43,Earth Day,1,eco friendly crackers,1,Education,3,Electric Curent,1,electricfish,1,Elsa,1,Environment,32,Featured,5,flehmen response,1,Gansh Utsav,1,Government Scholarships,1,Great Indian Scientist Hargobind Khorana,1,Green House effect,1,Guest Article,5,Hast Rekha,1,Hathyog,1,Health,69,Health and Food,6,Health and Medicine,1,Healthy Foods,2,Hindi Vibhag,1,human,1,Human behavior,1,humancurrent,1,IBC,5,Indira Gandhi Rajbhasha Puraskar,1,International Bloggers Conference,5,Invention,9,Irfan Hyuman,1,ISRO,5,jacobson organ,1,Jadu Tona,3,Joy Adamson,1,julian assange,1,jyotirvigyan,1,Jyotish,11,Kaal Sarp Dosha Mantra,1,Kaal Sarp Yog Remady,1,KNP,2,Kranti Trivedi Smrati Diwas,1,lady wonder horse,1,Lal Kitab,1,Legends,12,life,2,Love at first site,1,Lucknow University,1,Magic Tricks,9,Magic Tricks in Hindi,9,magic-tricks,8,malaria mosquito,1,malaria prevention,1,man and electric,1,Manjit Singh Boparai,1,mansik bhram,1,media coverage,1,Meditation,1,Mental disease,1,MK,3,MMG,6,Moon,1,MS,3,mystery,1,Myth and Science,2,Nai Pahel,8,National Book Trust,3,Natural therapy,2,NCSTC,2,New Technology,10,NKG,74,Nobel Prize,7,Nuclear Energy,1,Nuclear Reactor,1,OPK,2,Opportunity,9,Otizm,1,paradise fish,1,personality development,1,PK,20,Plant health clinic,1,Power of Tantra-mantra,1,psychology of domestic violence,1,Punarjanm,1,Putra Prapti Mantra,1,Rajiv Gandhi Rashtriya Gyan Vigyan Puraskar,1,Report,9,Researches,2,RR,2,SBWG,3,SBWR,5,SBWS,3,Science and Technology,5,science blogging workshop,22,Science Blogs,1,Science Books,56,Science communication,22,Science Communication Through Blog Writing,7,Science Congress,1,Science Fiction,13,Science Fiction Articles,5,Science Fiction Books,5,Science Fiction Conference,8,Science Fiction Writing in Regional Languages,11,Science Times News and Views,2,science-books,1,science-puzzle,44,Scientific Awareness,5,Scientist,38,SCS,7,SD,4,secrets of octopus paul,1,sexual harassment,1,shirish-khare,4,SKS,11,SN,1,Social Challenge,1,Solar Eclipse,1,Steroid,1,Succesfull Treatment of Cancer,1,superpowers,1,Superstitions,51,Tantra-mantra,19,Tarak Bharti Prakashan,1,The interpretation of dreams,2,Tips,1,Tona Totka,3,tsaliim,9,Universe,27,Vigyan Prasar,33,Vishnu Prashad Chaturvedi,1,VPC,4,VS,6,Washikaran Mantra,1,Where There is No Doctor,1,wikileaks,1,Wildlife,12,Zakir Ali Rajnish Science Fiction,3,
ltr
item
Scientific World: गाजर घास, कुर्री तथा जलकुम्भी नियंत्रण के उपाय
गाजर घास, कुर्री तथा जलकुम्भी नियंत्रण के उपाय
गाजर घास, कुर्री तथा जलकुम्‍भी के उपयोग तथा उनके नियंत्रण के आसान उपाय।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgpWLI6FQWDAlR6hvvaq63ysB0VSroneujFXKktqXipyjXSn4R2Z0a5-p2KQKsVPyFKi48kVhXRudcu1hzh_1hGHz22XN4bQk6xGuMK7TMxlh2zcxDglP1hEyfGzKD-oljJIN4PQg1wSdWT/s1600/Gajar+Ghas.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgpWLI6FQWDAlR6hvvaq63ysB0VSroneujFXKktqXipyjXSn4R2Z0a5-p2KQKsVPyFKi48kVhXRudcu1hzh_1hGHz22XN4bQk6xGuMK7TMxlh2zcxDglP1hEyfGzKD-oljJIN4PQg1wSdWT/s72-c/Gajar+Ghas.jpg
Scientific World
https://www.scientificworld.in/2014/11/lantana-camara-parthenium-hysterophorus-jalkumbhi-in-hindi.html
https://www.scientificworld.in/
https://www.scientificworld.in/
https://www.scientificworld.in/2014/11/lantana-camara-parthenium-hysterophorus-jalkumbhi-in-hindi.html
true
3850451451784414859
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy