Infosys Prize 2017 winners in Hindi
2017 के इंफोसिस पुरस्कारों की घोषणा
-नवनीत कुमार गुप्ता
वर्ष 2017 के लिए प्रतिष्ठित इंफोसिस साइंस फाउंडेशन (Infosys Science Foundation) द्वारा 15 नवंबर, 2017 को इंफोसिस पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी है। इन सम्मानों का यह नौवां वर्ष है। इन्फोसिस पुरस्कारों Infosys Prize की प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत पुरस्कार के रूप में 65 लाख रुपए की राशि, 22 केरट का स्वर्ण पदक और एक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है।
इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने इस वर्ष छह व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए चुना है। ये व्यक्ति विभिन्न क्षेत्रों इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, शारीरिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से हैं।
पुरस्कारों के चयन के लिए गठित जूरी द्वारा 236 से अधिक नामांकनों से छह नामों को चुना गया है। छह श्रेणियों के जूरी अध्यक्ष अपने—अपने क्षेत्रों में विख्यात व्यक्ति थे। इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के लिए प्रो. प्रदीप के. खोसला (यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो), मानविकी के लिए प्राध्यापक अमर्त्य सेन (हार्वर्ड यूनिवर्सिटी), लाइफ साइंसेज के लिए डा. इंदर वर्मा (साल्क इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज), गणितीय विज्ञान के लिए प्रो. श्रीनिवास एस आर वर्धन (न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय), शारीरिक विज्ञान के लिए प्रोफेसर श्रीनिवास कुलकर्णी (कैलिफ़ोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) और सोशल साइंसेज के लिए प्रो. कौशिक बसु (कार्नेल यूनिवर्सिटी और पूर्व एसवीपी, वर्ल्ड बैंक) जूरी अध्यक्ष थे ।
इन्फोसिस पुरस्कार 2017 के क्षेत्रवार विजेताओं की सूची इस प्रकार हैं:
इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान (Engineering and Computer Science) में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई), (Indian Statistical Institute ) कोलकाता के निदेशक प्रो सैंघमित्रा बंदोपाध्याय (Prof. Sanghamitra Bandyopadhyay) को उनके द्वारा एल्गोरिथम अनुकूलन और जैविक डेटा विश्लेषण संबंधी कार्यों के लिए चुना गया है। उनकी खोजों में स्तन कैंसर के लिए एक आनुवंशिक मार्कर, एचआईवी और कैंसर के सह-उभार के निर्धारण, और अल्जाइमर रोग मंन सफेद कोशिकाओं की भूमिका शामिल है।
[post_ads]
मानविकी क्षेत्र (Humanities) में किंग्स कॉलेज लंदन (King’s College London) की प्रोफेसर अनन्या जहाँआरा कबीर (Prof. Ananya Jahanara Kabi) को चुना गया है। उन्होंने कश्मीर के ऐतिहासिक तत्वों के साथ वहां के साहित्य, सामाजिक और संस्कृति का सूक्ष्म अध्ध्यन किया है।
जीव विज्ञान (Life Sciences) के लिए बेंगलुरु स्थित जीव विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केन्द्र (एनसीबीएस) (National Centre for Biological Sciences ) के प्रोफेसर उपिंदर सिंह भल्ला (Prof. Upinder Singh Bhalla) को चुना गया हैं। उन्होंने मस्तिष्क की कम्प्यूटेशनल मशीनरी की समझ में अग्रणी योगदान दिया है। उनके जटिल न्यूरॉनल कम्प्यूटेशंस की कार्यविधि का पता लगाया जो जो जटिल संवेदी जानकारी प्राप्त करने, एकीकृत करने और संगृहीत करने और फैसले और कार्यवाही के लिए उत्तरदायी होते हैं।
गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences) के लिए टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुंबई (Tata Institute of Fundamental Research ) के प्रोफेसर रिताब्रता मुंशी (Prof. Ritabrata Munshi) का चयन किया गया है। उन्होंने विश्लेषणात्मक संख्या सिद्धांत के क्षेत्र में योगदान दिया है।
शारीरिक विज्ञान (Physical Sciences) का पुरस्कार शिकागो विश्वविद्यालय (University of Chicago,) के रसायन विज्ञान में प्रोफेसर यमुना कृष्णन (Prof. Yamuna Krishnan) को दिया जाएगा। इन्होंने डीएनए की समझ पर कार्य किया गया है। डीएनए जीवन के निर्माण के आधार हैं। उनके शोध कार्यों से जैव चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास होगा।
सामाजिक विज्ञान (Social Sciences) के क्षेत्र में दिल्ली के अम्बेडकर विश्वविद्यालय (Ambedkar University Delhi) के प्रोफेसर लॉरेन्स लिआंग (Prof. Lawrence Liang) को यह पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कॉपीराइट कानून, डिजिटल प्रौद्योगिकी और मीडिया, और लोकप्रिय संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है।
इंफोसिस सम्मान जैसे पुरस्कारों से वैज्ञानिकों को अप्रत्यक्ष तौर पर अपने शोध कार्य को जारी रखने के लिए मदद मिलती है। उनके शोध कार्यों को दुनिया में पहचान मिलती है और अन्य संस्थाएं उनके कार्य में सहायक बनने को तैयार रहती हैं।
-लेखक परिचय-
नवनीत कुमार गुप्ता पिछले दस वर्षों से पत्र-पत्रिकाओं, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन आदि जनसंचार के विभिन्न माध्यमों द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए प्रयासरत हैं। आपकी विज्ञान संचार विषयक लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा इन पर गृह मंत्रालय के ‘राजीव गांधी ज्ञान विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार' सहित अनेक पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। आप विज्ञान संचार के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘विज्ञान प्रसार’ से सम्बंद्ध हैं। आपसे निम्न मेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है:
keywords:
infosys award in hindi, infosys awards for excellence, infosys prize 2017 winners, infosys prize jury, india science award, rewards and recognition at infosys, infosys employee awards, infosys science foundation lecture,
badhai ho
जवाब देंहटाएं