ऑनलाइन हिंदी साइंस मैग्जीन 'साइंटिफिक वर्ल्ड' का एंड्राइड ऐप डाउनलोड करें।
दोस्तों, काफी समय से बहुत से पाठक यह मांग करते आ रहे थे कि 'साइंटिफिक वर्ल्ड' मैग्ज़ीन (ISSN 2394-3734) की एंड्राएड ऐप लांच की जाए। पाठकों और समय की मांग को ध्यान में रखते हुए अंतत: 'साइंटिफिक वर्ल्ड' परिवार ने इस ऐप को लांच करने का निर्णय लिया और अब यह आप सबके सामने हाजिर है।
इस ऐप की खास बात यह है कि इस ऐप में 'साइंटिफिक वर्ल्ड' के लेखों के साथ ही विज्ञान लेखकों की वैश्विक संस्था 'साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया' के लेख और सांपों की रहस्यमय दुनिया से परिचित कराने वाले ब्लॉग 'सर्प संसार' के लेख भी पढ़ सकते हैं। यानी कि एक ऐप में विज्ञान की तीन धाराओं अनोखी साइट के लेखों से लाभ उठा सकते हैं। ये सभी लेख विज्ञान के चर्चित लेखकों के द्वारा लिख जाते हैं और स्टूडेंट्स तथा विज्ञान में रूचि रखने वाले पाठकों के लिए उपयोगी होते हैं।
इस ऐप की खास बात यह है कि इस ऐप में 'साइंटिफिक वर्ल्ड' के लेखों के साथ ही विज्ञान लेखकों की वैश्विक संस्था 'साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया' के लेख और सांपों की रहस्यमय दुनिया से परिचित कराने वाले ब्लॉग 'सर्प संसार' के लेख भी पढ़ सकते हैं। यानी कि एक ऐप में विज्ञान की तीन धाराओं अनोखी साइट के लेखों से लाभ उठा सकते हैं। ये सभी लेख विज्ञान के चर्चित लेखकों के द्वारा लिख जाते हैं और स्टूडेंट्स तथा विज्ञान में रूचि रखने वाले पाठकों के लिए उपयोगी होते हैं।
एंड्राएड ऐप के क्या फायदे हैं?
1. यह ऐप पूरी तरह से फ्री है। यानी कि इसके लिए आपको कोई फीस वगैरह नहीं देनी है।
2. ऐप का आकार सिर्फ 10 एम.बी. है, जिसे इंस्टाल करना बेहद आसान है। और एक बार ऐप इंस्टाल करने के बाद आप इसे कभी भी ऑफलाइन रहते हुए पढ सकते हैं।
3. ऐप का डिजाइन इस तरह से किया गया है कि यह आपको एक ईबुक की तरह का एहसास कराती है।
4. ऐप के लेआउट और रंग संयोजन को अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं।
5. इसमें उंगली के एक इशारे से पेज को दाएं या बाएं ओर खिसकाकर आप एक आलेख से दूसरे आलेख पर आसानी से जा सकते हैं।
6. ऐप के सभी आलेखों को सीधे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
7. ऐप से कभी भी पढ़े जा चुके या नापसंद लेखों को आप हटा कर उसका आकार सीमित रख सकते हैं।
8. और सबसे मजेदार बात यह कि इस ऐप में आप अपनी खुद की साइट भी जोड़ सकते हैं।
मित्रो, और भी कई कमाल के फीचर हैं इसके, मैंने तो कुछ मुख्य-मुख्य बातें बताई हैं। जब आप इसे डाउनलोड करेंगे, तो आप इसके फीचर्स देखकर दंग रह जाएंगे।
'साइंटिफिक वर्ल्ड' ऐप को डाउनलोड कैसे करें?
इस ऐप को डाउनलोड करना बेहद आसान है। इसे आप यहां पर क्लिक करके सीधे अथवा निम्न प्रक्रिया द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने मोबाइल में इंटरनेट डॉटा ऑन करें। उसके बाद मीनू में जा कर 'प्ले स्टोर' (Play Store) पर क्लिक करें!। खुलने वाली विंडो में आपको 'ऐप्स' (APPS), 'गेम्स' (GAMES), 'मूवीज़' (MOVIES), 'बुक्स' (BOOKS) और 'न्यूज़स्टैण्ड' (NEWSSTAND) सेक्शन नज़र आएंगे। आप उसमें से 'ऐप्स' (APPS) को क्लिक करें। अब सामने दाईं ओर 'मैग्नीफाइंग ग्लास' बन कर आ जाएगा। उसपर क्लिक करने पर नई विंडो खुल जाएगी, जिसमें हल्के अक्षरों में 'Search Google Play' लिखा हुआ नज़र आएगा। आप वहां पर Scientific World लिख कर एंटर का बटन दबा दें।
ऐसा करने पर सामने स्क्रीन पर कई ऐप्स के लोगो और नाम नजर आने लगेंगे। आप उसमें से 'Scientific World साइंस मैग्ज़ीन' को सेलेक्ट कर लें। ऐसा करने पर सामने 'INSTALL' लिखा हुआ नजर आएगा। आप उसे क्लिक कर दें। ऐसा करने पर आपसे डाउनलोड नियमावली 'Accept' बटन सामने आएगा। आप उसे भी क्लिक कर दें। ऐप डाउनलोड होना प्रारम्भ हो जाएगी।
ऐप को डाउनलोड होने में थोड़ा सा समय लग सकता है। आप इस समय को व्यर्थ न जाने दें। आप स्क्रीन को ऊपर की ओर खिसकाएं। नीचे ऐप के अनेक स्क्रीन शॉट दिखाई पड़ेंगे। उसके नीचे 5 स्टार बने हुए नजर आएंगे। आप पांचवे स्टार पर क्लिक कर देंगे। ऐसा करते हुए आपके सामने कमेंट बॉक्स खुल कर आ जाएगा। जिसमें ऊपर की ओर 'टाइटल' और नीचे डिस्क्रिप्शन लिखा हुआ होगा। आप 'डिस्क्रिप्शन' वाले स्थान पर एक अच्छा सा कमेंट लिख दें और 'टाइटल' वाले सेक्शन में कोई छोटा सा टाइटल भर दें। इसके बाद इसे सब्िमट कर दें। अब आपका कमेंट सुरक्षित हो जाएगा, जिसे पढ़कर यह जाना जा सकेगा कि आपने इस ऐप को इंस्टाल किया है और आप इसे पसंद करते हैं।
ऐप इंस्टाल करने के बाद उसे 'ओपन' (Open) करलें। ऐप आपके सामने खुल जाएगी। पहली बार ऐप खुलने पर उसमें आर्टिकल की संख्या जीरो नजर आएगी। आप हताश न हों और कुछ क्षण प्रतीक्षा करें। कुछ ही पलों में ऐप अपने आप आर्टिकल्स को डाउनलोड कर लेगी और उसके बाद आप आसानी से इसे कहीं भी ऑफलाइन रहते हुए पढ़ सकेंगे।
बैटरी सेवर है यह ऐप:
यह ऐप इस ढंग से बनाई गयी है, जिससे 12 घंटे के बाद ही अपडेट की प्रक्रिया को प्रारम्भ करे। इससे आपको समय-समय पर साइट पर आने वाले लेख समय-समय पर उपलब्ध होते रहेंगे और आपके मोबाइल की बैटरी भी अनावश्यक रूप से खर्च नहीं होगी।
अन्य महत्वपूर्ण ऐप:
हम आपको बताना चाहेंगे कि 'साइंटिफिक वर्ल्ड' समूह का एक अन्य ऐप 'लज़ीज़ खाना - Laziz Khana' भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे प्ले स्टोर पर 'Laziz Khana' टाइप करके खोजा और डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप www.lazizkhana.com का अंग है, जहां पर युवा ब्लॉगर एवं लेखिका अर्शिया अली पकवानों की रोज़ एक नई वरायटी प्रस्तुत करती है। आप इसे भी उपरोक्त प्रक्रिया से अथवा यहां पर क्लिक करके सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
इन दोनों ऐप्स को हमारे युवा साथी विनय प्रजापति जी ने डिजाइन किया है। हम इन शानदार ऐप्स के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। उनकी बनाई हुई अन्य ऐप्स को इस लिंक के द्वारा देखा जा सकता है।
keywords: scientific world android app in hindi, Best Science Apps for Android in hindi, Best Science Apps in hindi, hindi science app download in hindi, hindi science app in hindi, popular science app in hindi, popular science app android in hindi, science magazine app in hindi, science hindi apps, science general knowledge in hindi, science general knowledge app in hindi, how to download android apps in hindi
बधाई। उपयोगी ऐप है...
जवाब देंहटाएंशुक्रिया अभिषेक जी।
हटाएंबहुत अच्छा विवरण प्रस्तुत किया है
जवाब देंहटाएंशुक्रिया। :)
हटाएं